EPFO WhatsApp Service: EPFO ने WhatsApp पर PF बैलेंस चेक करने की नई सुविधा शुरू की है। अब एक नंबर पर Hi भेजकर पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी पाएं। जानिए पूरा तरीका और जरूरी सावधानियां।
नौकरीपेशा लोगों के लिए PF यानी प्रोविडेंट फंड उनकी भविष्य की बचत का अहम हिस्सा होता है। लेकिन खाते में कितना पैसा जमा हुआ, कंपनी ने कितना योगदान दिया और पिछली बार कब ट्रांजैक्शन हुआ, यह जानने के लिए अब तक EPFO पोर्टल का सहारा लेना पड़ता था। अब इस झंझट को आसान बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी सीधे WhatsApp पर अपना PF बैलेंस, पासबुक और पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक नंबर पर Hi लिखकर भेजना होगा।
EPFO ने शुरू की WhatsApp सर्विस
EPFO ने 1 नवंबर 2026 को अपने 74वें स्थापना दिवस के मौके पर WhatsApp आधारित नई सर्विस शुरू की। इसका उद्देश्य करोड़ों कर्मचारियों को PF से जुड़ी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। अब छोटी-छोटी जानकारियों के लिए EPFO की वेबसाइट पर लॉगिन करने या कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी।
यह भी पढ़ें: Activa भूल जाइए! भारत में आ रहे 3 ऐसे स्कूटर, जिनका डिजाइन देख रह जाएंगे हैरान
इस नंबर पर भेजना होगा Hi
WhatsApp पर PF की जानकारी पाने के लिए EPFO ने +91 8796441800 नंबर जारी किया है। कर्मचारी अपने UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि केवल EPFO के आधिकारिक वेरिफाइड WhatsApp अकाउंट से ही बातचीत करें।
WhatsApp पर ऐसे चेक करें PF बैलेंस
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
- +91 8796441800 नंबर सर्च करें।
- EPFO के वेरिफाइड अकाउंट पर Hi लिखकर भेजें।
- चैटबॉट के निर्देशों के मुताबिक अपनी भाषा चुनें।
- उपलब्ध सर्विस के मेन्यू में PF Balance का विकल्प चुनें।
- जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करें और अपना बैलेंस देखें।
पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन भी मिलेंगे
नई WhatsApp सर्विस में कर्मचारियों को सिर्फ PF बैलेंस ही नहीं, बल्कि दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके जरिए EPF पासबुक की जानकारी और खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन देखे जा सकेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी पात्रता और प्रक्रिया के लिए भी व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलेगा।
इन बातों का रखें खास ध्यान
WhatsApp पर PF की जानकारी लेते समय सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। किसी अनजान नंबर पर अपना UAN पासवर्ड, OTP या बैंकिंग डिटेल साझा न करें। केवल आधिकारिक वेरिफाइड नंबर का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि यह सुविधा फिलहाल बैलेंस, पासबुक और ट्रांजैक्शन जैसी जानकारियों के लिए है, PF निकालने की सुविधा नहीं। अगर चैटबॉट जवाब नहीं देता है तो कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।
यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus का नया अवतार देखकर रह जाएंगे हैरान! पहली बार दिखा Facelift Model




