GTA 6 Streaming Details: जीटीए 6 लॉन्च से पहले माइक्रोसॉफ्ट ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब पुराने Xbox One और Series X/S यूजर्स बिना नया कंसोल खरीदे क्लाउड पर गेम खेल सकेंगे।

GTA 6 on Xbox Cloud Gaming: अगर आप भी उन लोगों में हैं, जो GTA 6 (Grand Theft Auto VI) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि इसे खेलने के लिए नया और महंगा गेमिंग कंसोल जैसे PS5 या Xbox Series X खरीदना पड़ेगा, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। गेमिंग लवर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसा धांसू जुगाड़ लेकर आया है, जिससे आपका काम बिना नए पैसे खर्च किए चल सकता है! आइए जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट क्या करने जा रहा है और गेमर्स को इसका क्या फायदा मिलने वाला है...

पुराने Xbox यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

आमतौर पर जब कोई बड़ा गेम क्लाउड पर आता है, तो लोग सोचते हैं कि उसे मोबाइल, लैपटॉप, टीवी या किसी भी ब्राउजर पर आसानी से चला लेंगे। लेकिन GTA 6 के मामले में थोड़ा अलग ट्विस्ट है। रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) और माइक्रोसॉफ्ट की डील के मुताबिक, जब अगले हफ्ते GTA 6 लॉन्च होगा, तो इसे Xbox Cloud Gaming के जरिए सिर्फ Xbox Series X / S और पुराने Xbox One कंसोल पर ही स्ट्रीम किया जा सकेगा। इसका मतलब ये है कि अगर आपके पास घर में पुराना Xbox One कंसोल रखा है, तो आपको नया कंसोल खरीदने के लिए हजारों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप उसी पुराने डिब्बे पर क्लाउड स्ट्रीमिंग के जरिए नए जमाने का GTA 6 खेल सकते हैं। सिर्फ गेम खेलते वक्त ग्राफिक्स क्वॉलिटी Xbox Series S जैसी मिलेगी।

माइक्रोसॉफ्ट और टेक-टू की 10 साल की लंबी पार्टनरशिप

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ आशा शर्मा (Asha Sharma) ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे टेक-टू (Take-Two) के साथ अपनी 10 साल की लंबी पार्टनरशिप की शुरुआत बताया है। साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर GTA 6 इतिहास का सबसे ज्यादा प्री-ऑर्डर होने वाला गेम बन गया है। कंपनी का प्लान यहीं नहीं रुक रहा है, आने वाले महीनों में GTA V और Red Dead Redemption 2 जैसे पॉपुलर गेम्स भी Xbox Cloud Gaming पर जोड़े जाएंगे।

क्या फोन और PC पर नहीं चलेगा?

फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस का नियम होता है कि गेम फोन, पीसी और वेब पर भी चल जाते हैं, लेकिन GTA 6 के लिए फिलहाल ये सुविधा सिर्फ Xbox कंसोल तक ही सीमित रखी गई है। हालांकि, सोनी (Sony) या भविष्य में पीसी वर्जन के लिए क्या प्लान आते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। इसके अलावा रॉकस्टार ने यह भी साफ कर दिया है कि प्लेस्टेशन और Xbox दोनों पर Remote Play का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जो क्लाउड स्ट्रीमिंग से अलग चीज है।

ग्राफिक्स और FPS को लेकर क्या है अपडेट?

फ्रेम रेट: गेम PS5, PS5 Pro और Xbox Series X/S कंसोल्स पर 30fps पर चलेगा।

PS5 Pro का फायदा: अगर आपके पास PS5 Pro है, तो आपको रे-ट्रेस्ड शैडोज और PSSR (PlayStation Spectral Super Resolution) जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी का थोड़ा बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी गेमिंग रिपोर्ट्स और कंपनियों की ऑफिशियल घोषणाओं पर आधारित है। गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और फीचर्स में समय के साथ बदलाव हो सकता है।