Jio Recharge Offer: जियो का 299 रुपए वाला रिचार्ज अब आपको सिर्फ 199 रुपए में पड़ सकता है। जानिए ये ऑफर क्या है, किन यूजर्स को मिल रहा है और इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं।

Jio Cashback Offer: जब टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल रिचार्ज महंगे कर रही हैं, ऐसे समय में अगर इसी रिचार्ज पर सीधे 100 रुपए की बचत हो जाए, तो क्या बात है। रिलायंस जियो (Jio) का सिम चलाने वालों के लिए एक बहुत ही तगड़ा ऑफर चल रहा है। अगर आपका डेटा खत्म हो गया है और आप 299 रुपए या उससे ज्यादा वाला प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो आपको पूरे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। फोन-पे (PhonePe) के एक खास ऑफर के तहत आपका 299 रुपए वाला जियो रिचार्ज सिर्फ 199 रुपए में हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे...

जियो रिचार्ज का 100 रुपए छूट वाला ऑफर क्या है?

फोनपे ऐप से जियो का रिचार्ज करने पर यूजर्स को फ्लैट 100 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप 299 रुपए का रिचार्ज चुनते हैं, तो पेमेंट के तुरंत बाद आपके अकाउंट में 100 रुपए वापस आ सकते हैं। यानी नेट खर्च सिर्फ 199 रुपए ही आएगा।

जियो रिचार्ज के इस ऑफर का फायदा किसे मिलेगा?

ये बंपर छूट सिर्फ नए फोनपे यूजर्स के लिए है। अगर आपने आज तक अपने नंबर पर फोन-पे ऐप इंस्टॉल करके कोई पेमेंट नहीं किया है, तो इस ऑफर का फायदा आप उठा सकते हैं। नए यूजर पहली बार किसी भी समय 100 रुपए तक की छूट पा सकते हैं।

जियो ₹100 का कैशबैक पाने के लिए क्या करना होगा?

  • आपको डायरेक्ट प्ले स्टोर की जगह किसी खास 'प्रमोशनल लिंक' (Promo Link) पर क्लिक करके PhonePe ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप खुलने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर बैंक अकाउंट लिंक करें और अपना UPI पिन सेट करें।
  • फोन-पे चालू करने के बाद आपका सबसे पहला काम जियो का मोबाइल रिचार्ज करना होना चाहिए। किसी को पैसे ट्रांसफर करने या बिल भरने से पहले रिचार्ज करें।
  • छूट पाने के लिए आपको कम से कम 299 रुपए या इससे ऊपर का कोई भी जियो प्लान चुनना होगा।
  • रिचार्ज का पैसा सिर्फ अपने फोनपे UPI से ही कटवाएं। एटीएम (ATM), डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर कैशबैक नहीं मिलेगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यहां दिए गए डिटेल्स Jio और PhonePe के प्रमोशनल ऑफर पर आधारित है और jio.com से लिए गए हैं। कैशबैक ऑफर, मिनिमम रिचार्ज अमाउंट (Minimum Recharge Amount) और नियम व शर्तें (T&C) कंपनियों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बदले जा सकते हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि पेमेंट करने से पहले PhonePe ऐप और Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफर की ताज़ा जानकारी और वैलिडिटी जरूर चेक कर लें।