Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग की पत्नी कौन हैं? कॉलेज होमवर्क से लव स्टोरी शुरू हुई थी, लेकिन अब 'चीनी जासूस' एलिस हुआंग के साथ पति के अफेयर के बाद ये रिश्ता काफी चर्चा में है।
Nvidia CEO Jensen Huang Family: दुनिया की सबसे बड़ी और वैल्यूएबल कंपनियों में से एक एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) इन दिनों बड़े विवाद में घिरे हुए हैं। 40 साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद जेन्सेन ने अपनी पत्नी लोरी हुआंग (Lori Huang) को धोखा देने की बात मानी है। इसकी वजह एलिस हुआंग नाम की एक कथित 'चीनी जासूस' के साथ उनका अफेयर बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद उनकी पत्नी लोरी हुआंग की काफी चर्चा है। आइए जानते हैं लोरी हुआंग कौन हैं, जिनके साथ जेन्सेन ने इतनी बड़ी बेवफाई की है और कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी...
कॉलेज के होमवर्क से शुरू हुई थी डेटिंग
ये कहानी उस समय की है जब जेन्सेन सिर्फ 17 साल के थे और लोरी 19 की थीं। दोनों ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। एक दिन जेन्सेन ने लोरी के पास जाकर बड़े ही फिल्मी अंदाज में कहा, 'क्या तुम मेरा होमवर्क देखना चाहती हो?' उन्होंने लोरी से वादा किया कि अगर वो हर संडे उनके साथ होमवर्क करेंगी, तो उन्हें हमेशा 'A' ग्रेड मिलेगा। जेन्सेन के मुताबिक, यहीं से दोनों की हर संडे 'डेट' शुरू हो गई। जेन्सेन ने उसी समय लोरी से वादा किया था कि वो 30 साल की उम्र तक एक कंपनी के CEO बन जाएंगे। 1985 में दोनों ने शादी कर ली और जेन्सेन ने अपना वादा निभाते हुए ठीक 30 साल की उम्र में 1993 में Nvidia की शुरुआत की।
लोरी हुआंग क्या करती हैं?
ताइवान से ताल्लुक रखने वाली लोरी हमेशा से जेन्सेन की ताकत रही हैं। वो खुद 1980 के दशक में पॉपुलर कंपनी HP में माइक्रोचिप डिजाइनर रह चुकी हैं। फिलहाल वो जेन्सेन के साथ मिलकर परिवार का $9 बिलियन (करीब 75 हजार करोड़ रुपए) का चैरिटी फाउंडेशन संभालती हैं। जेन्सेन अक्सर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोरी उनके सारे फाइनेंस और पेपरवर्क संभालती हैं। वो उनके लिए इतना कुछ करती हैं कि जेन्सेन को अपना खुद का घर का पता या बिल भरना तक याद नहीं रहता।
'चीनी लड़की' के चक्कर में टूट गया 40 साल का भरोसा
इतने प्यारे और मजबूत रिश्ते के बावजूद, जेन्सेन एक कथित चीनी जासूस (एलिस हुआंग) के हनीट्रैप में फंस गए। उन्होंने एनवीडिया के कर्मचारियों को एक लेटर लिखकर अपनी गलती कबूल की है। जेन्सेन ने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा, 'मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है। मेरे इस काम से उसे और बच्चों को बहुत ठेस पहुंची है। मैंने जो किया उसके लिए कोई बहाना नहीं है और मैं दिल से माफी मांगता हूं। मुझे पता है कि सिर्फ एक 'सॉरी' बोलने से सब ठीक नहीं होगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे मैं फिर से अपने परिवार का भरोसा जीत पाऊंगा।'
Jensen Huang की फैमिली में कौन-कौन?
इस धोखे का असर पूरे परिवार पर पड़ा है। जेन्सेन की बेटी मैडिसन ने पारिवारिक समस्याओं का हवाला देते हुए सियोल में होने वाले एक बड़े टेक इवेंट में जाने से साफ मना कर दिया है। जेन्सेन के दो बच्चे हैं, बेटी मैडिसन और बेटा स्पेंसर। मैडिसन पहले एक शेफ (Chef) थीं और स्पेंसर अपना कॉकटेल बार चलाते थे। लेकिन आज दोनों ही एनवीडिया में बड़े पदों पर काम कर रहे हैं और करोड़ों में सैलरी उठाते हैं। 2026 में दोनों का सालाना पैकेज 1.2 से 1.3 मिलियन डॉलर रहा है। मैडिसन के पति निको (Nico Caprez) भी इसी कंपनी में वाइस-प्रेसिडेंट हैं।
Nvidia कितनी बड़ी कंपनी?
आज एनवीडिया 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 335 लाख करोड़ रुपए) की कंपनी बन चुकी है, लेकिन अब तक जेन्सेन का कोई फिक्स उत्तराधिकारी नहीं है। फिलहाल कंपनी के अंदर इस पूरे जासूसी कांड की जांच चल रही है और जेन्सेन CEO की कुर्सी पर बने हुए हैं।














