Nvidia CEO Affair News: जेन्सेन हुआंग ने कथित चीनी जासूस से अफेयर की बात कुबूल की है। इस खुलासे के बाद कंपनी में जांच शुरू हो गई है। जानिए अमेरिका का रिएक्शन और अब क्या होगा।
Nvidia CEO Jensen Huang Affair: दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सेन हुआंग इन दिनों एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। 63 साल के हुआंग ने एक चीनी महिला के साथ अपने अफेयर की बात कुबूल करते हुए फैमिली और कंपनी के कर्मचारियों से माफी मांगी है। एक चीनी बिजनेसवुमन से उनके रिश्ते और जासूसी के आरोपों ने अमेरिका में हलचल मचा दी है। अब Nvidia के बोर्ड ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि ये महिला चीन के लिए काम करने वाली जासूस है। आइए जानते हैं पूरा मामला और ये चीनी महिला कौन है...
'मुझसे भारी गलती हुई, कोई बहाना नहीं है'
जेन्सेन हुआंग ने इस मामले में अपनी पत्नी, बच्चों और कर्मचारियों से माफी मांगी है। उन्होंने अपने मैसेज में कहा, 'मैंने जो किया, उसके लिए कोई बहाना नहीं है। मुझे बहुत अफसोस है कि मेरे कामों से परिवार को दुख पहुंचा।' 1993 में एनवीडिया की शुरुआत करने वाले जेन्सेन ने माना कि वो कंपनी, बोर्ड और शेयरहोल्डर्स का भरोसा बनाए रखने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि वो जांच में पूरा सहयोग करेंगे और अपनी गलती की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।
कंपनी ने शुरू की स्वतंत्र जांच
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने मामले की एक स्वतंत्र जांच (Independent Probe) शुरू कर दी है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया के कोई सीक्रेट्स लीक हुए हों। फिर भी, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जानकारियों की जांच की जा रही है।
कौन है एलिस हुआंग?
जिस चीनी महिला से अफेयर की बात सामने आई है, उसका नाम एलिस हुआंग (Alice Huang) है। एलिस का जेन्सेन से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। एलिस सिंगापुर की एक डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' (Megaspeed) से जुड़ी रही हैं। अमेरिकी एजेंसियों को शक है कि ये कंपनी चीन को वो एडवांस AI चिप्स हासिल करने में मदद कर रही थी, जिन पर अमेरिका ने बैन लगाया हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी खुफिया जानकारी दी गई थी कि एलिस चीन के लिए जासूसी कर रही है।
अमेरिकी सांसदों ने मांगा जवाब, ट्रंप ने किया बचाव
मामला सामने आने के बाद अमेरिकी संसद में भी हड़कंप है। टॉप सांसदों ने 4 नवंबर को एक लेटर लिखकर जेन्सेन हुआंग से जवाब मांगा है कि कहीं इस अफेयर से अमेरिकी तकनीक और सुरक्षा खतरे में तो नहीं पड़ गई। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने जेन्सेन का सपोर्ट किया है। ट्रंप ने कहा, 'वो एक अच्छे और सम्मानीय इंसान हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए शानदार काम किया है।' वहीं, चीन ने जासूसी के इन सभी आरोपों को 'कोरी अफवाह' बताकर खारिज कर दिया है।
इन्वेस्टर्स की बढ़ी टेंशन, खतरे में CEO की कुर्सी!
ये विवाद ऐसे समय आया है जब 4.5 ट्रिलियन डॉलर वाली Nvidia बाजार में दबाव का सामना कर रही है। टेक कंपनियों (OpenAI और Meta) का पूरा AI सिस्टम एनवीडिया के चिप्स पर ही टिका है। मार्केट एक्सपर्ट डैन इवेस ने चेतावनी दी है कि इस जांच का असर निवेशकों पर पड़ सकता है। अगर जांच में कुछ भी गलत पाया गया, तो जेन्सेन हुआंग को CEO पद से हटाया जा सकता है। जेन्सेन का हटना कंपनी के शेयरों और ग्लोबल स्ट्रेटजी के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।














