Titan Share Price Today: टाइटन शेयर में आज गजब का यू-टर्न दिखा। सुबह धड़ाम होने के बाद शेयर 3% उछलकर निफ्टी का टॉप गेनर बना। जानें 54% मुनाफे बाद ब्रोकरेज के टारगेट।

Titan Share Price Target: शुक्रवार, 6 नवंबर को टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर में कुछ ऐसा देखने को मिला कि निवेशक हैरान रह गए। पहले तो ये शेयर सुबह-सुबह 3% तक धड़ाम हो गया, लेकिन फिर धीरे-धीरे यूटर्न लिया और सुबह 11 बजे तक निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स की लिस्ट में आ गया। इससे पहले कंपनी ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जो एकदम छप्परफाड़ रहे हैं। इसी मुनाफे का असर था कि गिरावट के बाद शेयर ने पलटी मारी और भागने लगा। आइए जानते कि टाइटन के अंदर क्या चल रहा है और अब आपको इस शेयर में क्या करना चाहिए...

टाटा शेयर पहले गिरा, फिर टॉप गेनर बना

शुक्रवार को धनतेरस की सुबह जब बाजार खुला, तो टाइटन का शेयर 4,697 रुपए तक गिर गया था। लेकिन फिर शेयर ने शानदार रिकवरी की और सुबह 11 बजे तक 3.13% उछलकर 4,985.70 रुपए पर आ गया। इसने 5,003.90 रुपए का हाई भी बनाया और देखते ही देखते ये निफ्टी 50 (Nifty 50) का दूसरा सबसे बड़ा टॉप गेनर बन गया।

टाइटन शेयर में तेजी क्यों आई?

शेयर में इस तूफानी तेजी के पीछे कंपनी के दमदार नतीजे हैं। सितंबर तिमाही में टाइटन का नेट प्रॉफिट 54% बढ़कर 1,722 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल इसी टाइम कंपनी ने 1,120 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। वहीं, अगर टोटल इनकम की बात करें तो ये भी 25% बढ़कर 20,533 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जो पिछले साल 16,407 करोड़ रुपए थी।

टाइटन लिमिटेड को घड़ियां और गहनों ने कराई बंपर कमाई

कंपनी का गहनों का बिजनेस 24% बढ़ा है। तनिष्क, मिया और कैरेटलेन (CaratLane) जैसे ब्रांड्स ने जमकर कमाई की है। वहीं, प्रीमियम घड़ियों की सेल में भी गजब का उछाल आया और इस सेगमेंट का रेवेन्यू 27% बढ़ गया। इसके अलावा, चश्मे (Eyewear) वाले बिजनेस ने भी 28% की सॉलिड ग्रोथ दिखाई है।

टाइटन शेयर खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

रोकरेज फर्म Emkay ने टाइटन पर 'Buy' (खरीदने) की सलाह दी है। उन्होंने इस शेयर के लिए 5,600 रुपए का बड़ा टारगेट सेट किया है। उनका मानना है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल काफी मजबूत है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने इस शेयर को 'Hold' करने की सलाह दी है, लेकिन उन्होंने भी अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5,479 रुपए कर दिया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें स्थिर होने पर और ज्यादा ग्राहक लौटेंगे। वहीं, Antique ने भी 'Buy' की रेटिंग देते हुए इसका टारगेट 5,538 रुपए तय किया है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और सूचना के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने और बेचने की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।