Dhanteras Stock Market: धनतेरस पर बाजार में जबरदस्त तेजी है। सेंसेक्स 80 हजार के करीब है, लेकिन जियो फाइनेंस समेत 5 शेयरों ने निवेशकों को रुला दिया है। देखें लिस्ट

Top Losers Stocks Today: आज शुक्रवार को धनतेरस है और शेयर बाजार में पैसों की बारिश हो रही है। दुनियाभर के बाजारों में भले ही टेंशन और गिरावट का माहौल है, लेकिन भारतीय दलाल स्ट्रीट पर आज बहार है। सुबह-सुबह ही बाजार रॉकेट बन गया। शुरुआती बाजार में सेंसेक्स 600 अंक करीब 0.75%) उछलकर 79,900 के लेवल पर आ गया। वहीं, निफ्टी में भी 100 पॉइंट की तेजी दिखी और ये 24,650 के पार निकल गया। गुरुवार को ही बाजार ने साल की दूसरी सबसे बड़ी छलांग लगाई थी और सेंसेक्स 2009 अंक चढ़कर बंद हुआ था। इससे पहले 8 अप्रैल को सेंसेक्स ने 2,946 अंकों की सबसे बड़ी तेजी दिखाई थी। हालांकि, बाजार की इस खुशहाली के बीच 5 बड़े दिग्गज शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने आज निवेशकों का मूड खराब कर दिया है। आइए जानते हैं निफ्टी 50 के टॉप-5 लूजर्स स्टॉक्स कौन से हैं...

श्रीराम फाइनेंस शेयर (Shriram Finance Share)

धनतेरस की इस तेजी में सबसे तगड़ा झटका श्रीराम फाइनेंस के निवेशकों को लगा है। सुबह 10:30 बजे तक ये शेयर करीब 2.84% टूट गया। कल ये 964 रुपए पर बंद हुआ था, लेकिन आज लुढ़क कर 936.65 रुपए पर आ गया है। इस शेयर में बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिल रहा है।

हिंडाल्को शेयर (Hindalco Share)

मेटल सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंडाल्को का भी आज बुरा हाल है। इस बंपर तेजी वाले दिन भी ये शेयर निवेशकों को रुला रहा है। आज इसमें 2.07% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कल के 937.85 रुपए के मुकाबले आज ये टूटकर 918.45 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

TMPV Share

लिस्ट में तीसरा नाम टाटा के शेयर टीएमपीवी का है। इस शेयर ने भी आज लाल निशान में गोता लगाया है। करीब 1.55% गिरकर ये शेयर 289.15 रुपए पर आ गया है, जबकि पिछले दिन ये 293.70 रुपए पर बंद हुआ था। बाजार की हरियाली का इस पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

बजाज फाइनेंस शेयर (Bajaj Finance Share)

रिटेल निवेशकों के सबसे फेवरेट स्टॉक्स में से एक बजाज फाइनेंस ने आज धनतेरस के दिन निराश किया है। सुबह 10:30 बजे तक ये शेयर 1.45% की गिरावट के साथ 1,054.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 1,070 रुपए था। बड़े निवेशकों ने आज इसमें जमकर प्रॉफिट बुकिंग की है।

जियो फाइनेंस शेयर (Jio Finance Share)

आज जियो फाइनेंस का शेयर भी आज फुस्स हो गया। धनतेरस के दिन इसमें भी 1.19% की गिरावट आई है। कल 229.62 रुपए पर बंद होने वाला ये शेयर आज खिसक कर 226.88 रुपए पर आ गया।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और सूचना के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने और बेचने की सलाह न मानें। यहां दिए गए आंकड़े और डिटेल्स nseindia.com से लिए गए हैं और सुबह 10:30 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।