- Home
- Business
- PC Jeweller Share: 90% रिटर्न देकर भी नहीं थमी रफ्तार! 1 साल के हाई पर शेयर, जानें नया टारगेट
PC Jeweller Share: 90% रिटर्न देकर भी नहीं थमी रफ्तार! 1 साल के हाई पर शेयर, जानें नया टारगेट
PC Jeweller Share Price Target: पीसी ज्वैलर शेयर में तूफानी तेजी जारी है। 2025 में भारी गिरावट के बाद 2026 में इसने 90% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कर्ज फ्री हुई कंपनी का मुनाफा 58% बढ़ा और अब मार्केट एक्सपर्ट्स ने नया टारगेट दिया है।

पीसी ज्वैलर शेयर का नया हाई
पीसी ज्वैलर शेयर साल 2025 में 40% तक धड़ाम हो गया था, इस साल अब तक 90% का बंपर रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है। दुनियाभर के बाजारों में टेंशन के बावजूद इस शेयर ने गजब की वापसी की है। गुरुवार, 22 अक्टूबर की ट्रेडिंग के दौरान इस शेयर ने ₹20.10 का अपना 1 साल का नया हाई बना लिया। सिर्फ इसी महीने में ये शेयर 36% तक चढ़ चुका है और लगातार चौथे महीने मुनाफे की तरफ बढ़ रहा है।

पीसी ज्वैलर शेयर की कीमत
NSE पर गुरुवार, 22 अक्टूबर को पीसी ज्वैलस लिमिटेड का शेयर पहले रफ्तार से भाग रहा था लेकिन बाजार बंद होते-होते लाल निशान पर आ गया। ये शेयर 2.76% की गिरावट के साथ ₹18 पर बंद हुआ।
पीसी ज्वैलर में मुनाफे और 'कर्ज-मुक्ति' की डबल खुशी
इस तूफानी तेजी के पीछे कंपनी का शानदार कामकाज है। सितंबर तिमाही (Q2) में कंपनी का नेट प्रॉफिट (मुनाफा) 58% बढ़कर ₹331 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल इसी समय ₹210 करोड़ था। शादियों और त्योहारों के सीजन में भारी डिमांड के कारण कंपनी की कमाई 28% बढ़कर ₹1,054 करोड़ पर पहुंच गई। निवेशकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि कंपनी ने समय से पहले 14 बैंकों का पूरा कर्ज चुका दिया है और अब यह पूरी तरह से 'कर्ज-मुक्त' (Debt-Free) हो गई है।
पीसी ज्वैलर का आगे का प्लान क्या है?
पीसी ज्वैलर अपने बिजनेस को तेजी से फैलाने की तैयारी में है। अगले 12 से 18 महीनों के अंदर कंपनी टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों में 100 नए बड़े शोरूम खोलने जा रही है।
पीसी ज्वैलर शेयर का नया टारगेट
चार्ट्स और आंकड़ों को देखकर शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स इस शेयर पर बुलिश हैं। उनके मुताबिक, अगर ये शेयर ₹20 के लेवल को पार करके ऊपर टिक जाता है, तो जल्दी ही ₹23 और ₹27 का नया टारगेट छू सकता है। गिरावट आने पर ₹17 और ₹15.50 के लेवल पर इस शेयर को मजबूत सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट ने ये भी चेतावनी दी है कि शेयर अभी 'ओवरबॉट' जोन में है यानी बहुत ज्यादा खरीदा जा चुका है, इसलिए मौजूदा भाव के आसपास थोड़ी बहुत प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश (Investment) से पहले अपने सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।








