Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने की सोच रहे हैं? 8 से 15 नवंबर के बीच 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान सिर्फ एक दिन ही ब्रांच खुलेंगी। देखें RBI हॉलिडे लिस्ट...

Banks Closed Next Week: त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में पैसों की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। अगर आप भी अगले हफ्ते बैंक जाकर कैश निकालने, चेक जमा करने या कोई और जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले थोड़ा रुकिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, रविवार 8 नवंबर से लेकर अगले रविवार 15 नवंबर तक पूरे 8 दिनों के दौरान 7 दिन बैंकों में ताला लटकने वाला है। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और वीकेंड की वजह से अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इस पूरे हफ्ते में सिर्फ एक दिन ऐसा है, जब देशभर में बैंकों का कामकाज नॉर्मल तरीके से होगा। आइए जानते हैं कि कब और कहां बैंक बंद रहेंगे...

अगले हफ्ते सिर्फ एक दिन खुलेंगे सभी बैंक

अगर आपको ब्रांच जाकर ही काम करना है, तो गुरुवार, 12 नवंबर को जा सकते हैं। RBI कैलेंडर के हिसाब से इस दिन पूरे देश में कोई छुट्टी नहीं है और सभी बैंकों की ब्रांच खुली रहेंगी।

8 से 15 नवंबर तक कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

8 नवंबर (रविवार): पूरे देश में बैंकों की रेगुलर छुट्टी।

9 नवंबर (सोमवार): दिवाली, गोवर्धन पूजा के कारण लखनऊ, कानपुर, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, रायपुर, अगरतला, गंगटोक, गुवाहाटी और इंफाल में बैंक बंद।

10 नवंबर (मंगलवार): बलि प्रतिपदा और गोवर्धन पूजा के चलते मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, देहरादून, बेलापुर और गंगटोक में छुट्टियां।

11 नवंबर (बुधवार): भाईदूज और चित्रगुप्त जयंती की वजह से लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, शिमला, गंगटोक और इंफाल में ब्रांच नहीं खुलेंगी।

13 नवंबर (शुक्रवार): वांगला फेस्टिवल के कारण सिर्फ शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

14 नवंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकों की छुट्टी।

15 नवंबर (रविवार): पूरे देश में संडे की रेगुलर छुट्टी।

क्या बैंक की छुट्टियों में रुक जाएंगे बैंक से जुड़े काम?

  • ये छुट्टियां सिर्फ फिजिकल ब्रांच यानी बैंक ऑफिस के लिए हैं। आपका ऑनलाइन बैंकिंग का काम एक भी मिनट के लिए नहीं रुकेगा।
  • UPI और ऐप्स जैसे गूगल-पे, फोन-पे और पेटीएम या आपके बैंक का मोबाइल ऐप 24 घंटे सातों दिन चालू रहेगा।
  • NEFT, RTGS और IMPS जैसी सर्विस से आप रात में भी किसी को भी पैसे भेज सकते हैं।
  • कैश निकालने के लिए एटीएम भी हमेशा की तरह खुले रहेंगे।

डिस्क्लेमर: बैंक छुट्टियों की ये जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के आधार पर दी गई है। राज्यों और स्थानीय त्योहारों के नियमों के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि बैंक ब्रांच जाने से पहले अपने बैंक के आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या कस्टमर केयर नंबर के जरिए छुट्टियों की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।