Jio 299 Plan Cashback Offer: अगर आप भी जियो का ₹299 वाला रिचार्ज कराने जा रहे हैं, तो आपके लिए शानदार ऑफर आया है। नए और पुराने यूजर्स एक कोड से कैशबैक पा सकते हैं।

Jio Recharge Offers: आजकल स्मार्टफोन के रिचार्ज इतने महंगे हो गए हैं कि हर महीने रिचार्ज की तारीख आते ही जेब भारी लगने लगती है। डेटा और कॉलिंग के लिए जियो का ₹299 वाला प्लान सबसे ज्यादा हिट है, क्योंकि इसमें महीने भर का काम आसानी से चल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी ₹299 वाले रिचार्ज पर आप अपने पैसे भी बचा सकते हैं? ज्यादातर लोग दुकान पर जाकर या ऐप से पूरे पैसे कटवा देते हैं। लेकिन एक ऐसा 'सीक्रेट कोड' है, जिसे डालते ही आपका रिचार्ज सस्ता हो सकता है और आपको शानदार कैशबैक मिल सकता है। आइए जानते हैं ये कोड क्या है और इसका यूज कैसे कर सकते हैं...

जियो रिचार्ज का सीक्रेट कोड क्या है?

Jio.com की ऑफिशियल डिटेल्स के मुताबिक, अगर आप अपना अगला रिचार्ज Paytm ऐप से करते हैं, तो आपको पेमेंट पेज पर बस एक छोटा सा कोड डालना है, JIOPAYTM। जैसे ही आप यह 8 अक्षरों का सीक्रेट कोड डालेंगे, आपको ₹50 तक का कैशबैक मिल जाएगा। यानी जो रिचार्ज आपको महंगा लग रहा था, उसमें अब आपके पैसे वापस आपकी जेब में आ जाएंगे।

जियो का ये ऑफर किसके लिए है?

ये ऑफर नए और पुराने दोनों यूजर्स के लिए है। अगर आप नए यूजर हैं और पहली बार पेटीएम (Paytm) से जियो का रिचार्ज कर रहे हैं, तो आपको भी ₹50 तक का कैशबैक मिलेगा। पुराने यूजर्स, जो सालों से पेटीएम चला रहे हैं, उन्हें भी कंपनी इस कोड पर पूरा फायदा दे रही है।

Jio-Paytm का प्रोमो कोड कैसे लगाएं?

  • सबसे पहले अपने फोन में Paytm ऐप खोलें।
  • 'Mobile Recharge' वाले सेक्शन में जाकर अपना Jio नंबर डालें।
  • ₹299 या उससे ज्यादा वाला कोई भी प्लान सेलेक्ट करें।
  • पेमेंट करने से ठीक पहले नीचे 'Apply Promo Code' (ऑफर लगाएं) का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • वहां बॉक्स में बड़े अक्षरों में JIOPAYTM लिखें और 'Apply' कर दें।
  • अब अपना पेमेंट पूरा कर दें। कैशबैक आपके अकाउंट में आ जाएगा।

इस ऑफर को पाने से पहले 3 बातें जरूर जान लें

  1. आपका रिचार्ज प्लान कम से कम ₹299 या उससे ज्यादा का होना चाहिए। इससे कम वाले सस्ते प्लान पर यह कोड काम नहीं करेगा।
  2. एक यूजर (मोबाइल नंबर) इस कोड का इस्तेमाल सिर्फ एक ही बार कर सकता है।
  3. इस कोड को पेटीएम के किसी दूसरे ऑफर या डिस्काउंट के साथ मिलाकर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यहां दिए गए डिटेल्स Jio.com के अनुसार हैं। कैशबैक के अमाउंट और ऑफर्स के नियम पूरी तरह से Paytm और Jio पर निर्भर करते हैं, जो कभी भी बदले जा सकते हैं। रिचार्ज का पेमेंट करने से पहले ऐप पर नियम और शर्तें (Terms & Conditions) जरूर पढ़ लें।