बेंगलुरु के दीया कृष्णकुमार और आदित्य नटराजन ने IT की नौकरी छोड़कर Wellfed फूड स्टार्टअप शुरू किया। घर जैसा हेल्दी खाना देने वाली इस सर्विस ने जनवरी से सितंबर 2026 के बीच 56 लाख रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया और 55 हजार से ज्यादा मील डिलीवर किए।
Startup Success Story: बेंगलुरु के दो आईटी प्रोफेशनल्स ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो आज के कामकाजी युवाओं के लिए एक मिसाल बन गया है। इस कपल ने घर जैसे हेल्दी और किफायती खाने की तलाश में अपनी IT की नौकरी छोड़ दी। दीया कृष्णकुमार और आदित्य नटराजन ने सितंबर 2024 में 'वेलफेड' (Wellfed) नाम से मील सब्सक्रिप्शन स्टार्टअप शुरू किया। उनकी यह पहल अब कारोबार में बदल चुकी है। कंपनी ने जनवरी से सितंबर 2026 के बीच 56 लाख रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया और 55 हजार से ज्यादा मील डिलीवर किए।
Wellfed Startup: रोजमर्रा की परेशानी से मिला बिजनेस आइडिया
दीया और आदित्य ने बेंगलुरु में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी और तीन साल से ज्यादा समय तक IT सेक्टर में काम किया। लंबे वर्किंग आवर्स के कारण उनके लिए रोज खाना बनाना मुश्किल हो रहा था। बाहर का खाना उन्हें न तो किफायती लगता था और न ही घर जैसा।
- दोनों को दाल, सब्जी, रोटी और प्रोटीन वाला साधारण भारतीय खाना चाहिए था।
- ऐसी मील सब्सक्रिप्शन सर्विस नहीं मिली तो उन्होंने खुद शुरुआत करने का फैसला किया।
- सितंबर 2024 में करीब 15 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी लगाई, जिसमें ज्यादातर उनकी बचत थी।
Healthy Meal Subscription: क्या है इस टिफिन सर्विस की खासियत?
- घर जैसा खाना: मेन्यू में दाल, रोटी, सब्जी, चिकन और पनीर जैसे प्रोटीन से भरपूर साधारण भारतीय पकवान शामिल हैं।
- सस्टेनेबल पैकेजिंग: खाने की डिलीवरी के लिए प्लास्टिक के बजाय महाराष्ट्र से मंगाए गए स्टील की परत वाले रीयूजेबल कंटेनर चुने गए हैं।
- सब्सक्रिप्शन प्लान: कंपनी तीन दिन, दो हफ्ते और मासिक प्लान देती है, जिसकी कीमत 269 रुपए से शुरू होती है और इसमें फ्री डिलीवरी व न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह भी मिलती है।
Food Startup Business: 9 महीने में 56 लाख का रेवेन्यू
शुरुआत में छह लोगों की टीम बनाई गई। इसमें न्यूट्रिशनिस्ट और कुक भी शामिल थे। दोस्तों और परिवार से फीडबैक लेने के बाद सर्विस शुरू हुई। एक न्यूट्रिशनिस्ट की सोशल मीडिया रील से पहले 100 ग्राहक मिले।
- कंपनी अब तक 1,500 से ज्यादा ग्राहकों को सेवा दे चुकी है।
- जनवरी-सितंबर 2026 में 56 लाख रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया।
- पहले साल में करीब 45 लाख रुपये का रेवेन्यू हुआ था।
Wellfed Meal Subscription: क्या हैं प्लान?
कंपनी के तीन प्लान हैं। तीन दिन के ट्रायल में प्रति मील 289 रुपये, दो हफ्ते के प्लान में 279 रुपये और मासिक प्लान में 269 रुपये प्रति मील शुल्क है। इनमें लंच-डिनर, फ्री डिलीवरी और न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह शामिल है। अब कंपनी बेंगलुरु में विस्तार और भविष्य में हैदराबाद जैसे बाजारों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है।














