13 नवंबर को अमेरिका में सिस्टम खराबी से सभी उड़ानों पर रोक लग गई। इससे हजारों उड़ानें रद्द और लेट हुईं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा। करीब 4 घंटे बाद सेवा बहाल हुई।

अमेरिका में अचानक ऐसा क्या हुआ कि हजारों विमानों के पहिए थम गए और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई? 13 नवंबर को अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी FAA ने देशभर के एयरपोर्ट्स पर सभी उड़ानों के टेकऑफ पर रोक लगा दी। वजह थी एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स में कम्युनिकेशन सिस्टम की खराबी। इस फैसले का असर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहा। मैक्सिको के कैनकन एयरपोर्ट से लेकर कनाडा और यूरोप की उड़ानों तक इसका असर दिखाई दिया। हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। किसी को शादी में पहुंचना था, तो कोई अपने परिवार से मिलने जा रहा था। फ्लाइट ट्रैकिंग आंकड़ों के मुताबिक हजारों उड़ानें रद्द और लेट हुईं। करीब चार घंटे बाद अमेरिकी एयरस्पेस दोबारा खोला गया, लेकिन सवाल यह है कि क्या हवाई यात्रा व्यवस्था की यह गड़बड़ी आने वाले दिनों तक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाती रहेगी?

YouTube video player