सोना-चांदी खरीदने का डिजिटल तरीका बदला: अब मिलेगा 'असली' देसी दाम, जानें आपको फायदा या नुकसान?

Published : Apr 01, 2026, 10:17 AM IST
digital gold buying rules

सार

Gold-Silver ETF: अगर आपने गोल्ड या सिल्वर ETF में निवेश किया है, तो आज 1 अप्रैल से आपके पोर्टफोलियो की वैल्यू तय करने का तरीका बदल गया है। SEBI के नए आदेश के बाद अब लंदन के भाव के बजाय भारतीय स्टॉक एक्सचेंज के 'देसी' रेट्स से सोने-चांदी की कीमत तय होगी।

Gold-Silver ETF Valuation New Rule: अगर आप भी निवेश के लिए गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ यानी डिजिटल सोना-चांदी का इस्तेमाल करते हैं, तो आज 1 अप्रैल 2026 की सुबह आपके लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। बाजार रेगुलेटर SEBI ने आपके निवेश की कीमत तय करने का पूरा गेम ही बदल दिया है। अब आपके गोल्ड फंड की वैल्यू लंदन के भरोसे नहीं, बल्कि शुद्ध भारतीय बाजार के भाव से तय होगी। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि नया सिस्टम क्या है और आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा...

SEBI का नया नियम क्या है?

अब तक जब आप म्यूचुअल फंड के जरिए सोना या चांदी खरीदते थे, तो उसकी कीमत लंदन (LBMA) के रेट्स के आधार पर तय होती थी। उसमें फिर डॉलर का भाव, ट्रांसपोर्ट का खर्चा और टैक्स जोड़कर भारतीय कीमत निकाली जाती थी। सेबी ने साफ कह दिया है कि अब विदेशी बेंचमार्क की जरूरत नहीं है। अब भारतीय स्टॉक एक्सचेंज (जैसे NSE/BSE) पर जो हाजिर भाव (Polled Spot Prices) चल रहे होंगे, उसी के आधार पर आपके गोल्ड और सिल्वर ETF की वैल्यू (NAV) तय होगी। यानी अब आपको वही रेट मिलेगा जो आपके शहर के सर्राफा बाजार के करीब होगा।

आम आदमी को इससे क्या फायदा होगा?

  1. इस बदलाव से निवेशकों को तीन बड़े फायदे होने वाले हैं। पहला अब आपको विदेशी मार्केट के उतार-चढ़ाव और डॉलर-रुपए की माथापच्ची से मुक्ति मिलेगी। आपको वही रेट दिखेगा जो भारतीय मार्केट की असल स्थिति है।
  2. चूंकि स्टॉक एक्सचेंज सरकारी नियमों के अंदर काम करते हैं, इसलिए भाव में किसी भी तरह की हेराफेरी या 'कमी' की गुंजाइश खत्म हो जाएगी यानी टांसपरेंसी (Transparency) रहेगी।
  3. अब सभी म्यूचुअल फंड कंपनियां एक ही फॉर्मूले से रेट तय करेंगी। इससे आपके लिए यह चुनना आसान होगा कि कौन सा फंड बेहतर परफॉर्म कर रहा है।

क्या आपको कोई नुकसान है?

देखा जाए तो इसमें नुकसान जैसी कोई बात नहीं है, बस कीमतों में थोड़ा बदलाव (Realignment) दिख सकता है। पहले विदेशी रेट और इंडियन रेट में जो मामूली अंतर (Discrepancy) रहता था, वह अब खत्म हो जाएगा। इससे शुरू में आपके पोर्टफोलियो की वैल्यू में हल्का सा अंतर दिख सकता है, लेकिन लंबी अवधि में यह आपके लिए फायदेमंद ही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से है। इसे निवेश की सलाह न मानें। गोल्ड-सिल्वर ETF या किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले योजना से जुड़े दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- Gold Price Crash 2026: 18 साल में सबसे बड़ा क्रैश! दिल्ली-जानिए मुंबई समेत 9 शहरों में कितना गिरा सोना?

इसे भी पढ़ें- Gold Price Today: वेडिंग सीजन से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी भी भागी… जानिए आज का रेट

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Price Today: MCX पर सोना उछला, चांदी गिरी-क्या अब निवेश का सही समय आ गया?
दिल्ली में बिक गई हिमाचल की हवाः लड़के ने खोजा 'जहर' का काट, वायरल हो रहा अनोखा बिजनेस