How to Surrender LPG Connection Online: क्या PNG लगने के बाद LPG कनेक्शन सरेंडर करना जरूरी है? क्या Indane, HP Gas और Bharat Gas यूजर्स ऑनलाइन कनेक्शन बंद कर सकते हैं? LPG सरेंडर करने के लिए गैस एजेंसी जाना पड़ेगा या नहीं? मोबाइल से अप्लाई कैसे करें?
LPG Gas Connection Surrender Process: अगर आपके घर में भी पाइप वाली गैस यानी PNG कनेक्शन लग चुका है, तो सरकार के नए नियम के मुताबिक आपको अपना पुराना गैस सिलेंडर कनेक्शन बंद करना होगा। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बार-बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे Indane, HP या भारत गैस का अपना कनेक्शन मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में सरेंडर कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन ट्रिक और सरकार का वो नया नियम जिसके बारे में हर गैस यूजर्स को पता होना चाहिए।

LPG कनेक्शन सरेंडर करने की जरूरत क्यों पड़ रही है?
सरकार ने मई 2026 के आखिरी हफ्ते में रसोई गैस को लेकर एक नया कानून (LPG संशोधन आदेश, 2026) लागू किया है। इसे '30 दिन का नियम' कहा जा रहा है। अगर आपने अपने घर में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) का मीटर लगवा लिया है, तो अब आप घर में एलपीजी सिलेंडर नहीं रख सकते। PNG शुरू होने के ठीक 30 दिनों के अंदर आपको अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना ही होगा। जिन घरों में PNG आ चुकी है, वे लोग अब नया सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि इन सिलेंडरों को उन ग्रामीण इलाकों में भेजा जा सके जहां अभी तक पाइप वाली गैस की पाइपलाइन नहीं बिछी है। अगर आपके पास PNG नहीं है और आप सामान्य सिलेंडर ही इस्तेमाल करते हैं, तो अब आप शहरों में 25 दिन बाद और गांवों में 45 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर पाएंगे। पहले यह समय सिर्फ 21 दिनों का था।
LPG कनेक्शन सरेंडर करने की ऑनलाइन ट्रिक
ट्रिक 1: अपनी गैस कंपनी की ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट से
- अगर आप Indane, HP या भारत गैस के ग्राहक हैं, तो अपनी कंपनी के प्लेटफॉर्म से सीधे अप्लाई करें।
- सबसे पहले अपने गैस सप्लायर की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप को ओपन करें।
- वहां अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, रेफरेंस नंबर और अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) की मदद से लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद आपको मेनू में 'Connection Cancellation' या 'Surrender Connection' का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- रिक्वेस्ट सबमिट करते ही आपका काम खत्म हो जाएगा।
- अब गैस एजेंसी का एक कर्मचारी खुद आपके घर आएगा और आपका सिलेंडर व रेगुलेटर कलेक्ट करके ले जाएगा।
ट्रिक 2: कॉमन डिजिटल पोर्टल के जरिए
- आप सरकार के कॉमन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी यह काम मिनटों में कर सकते हैं।
- अपने मोबाइल के ब्राउज़र में mypngd.in वेबसाइट खोलें और वहां अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अपने गैस कनेक्शन से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP को भरकर लॉग इन करें।
- लॉग इन होते ही आपके गैस कनेक्शन की पूरी डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी। सब कुछ अच्छे से चेक कर लें।
- अब नीचे दिए गए 'Surrender Request' वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- मांगी गई जरूरी जानकारियां भरें और आखिरी में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।


