MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • PF UPI Withdrawal: अब Google Pay या PhonePe से निकलेगा पीएफ का पैसा! जानें कब से

PF UPI Withdrawal: अब Google Pay या PhonePe से निकलेगा पीएफ का पैसा! जानें कब से

EPFO UPI Withdrawal: सैलरीड क्लास के लिए पीएफ निकालना अब उतना ही आसान होने जा रहा है, जितना मोबाइल से किसी को पैसे भेजना। ईपीएफओ अब सीधे Google Pay या PhonePe जैसे UPI ऐप से प्रोविडेंट फंड निकालने की सुविधा ला रहा है। जानिए ये कब से शुरू हो जाएगा...

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Oct 09 2026, 03:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बैंकों के साथ ट्रायल शुरू, इसी साल दिसंबर से हो सकती है शुरुआत
Image Credit : Asianet News

बैंकों के साथ ट्रायल शुरू, इसी साल दिसंबर से हो सकती है शुरुआत

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ ने बैंकों के साथ मिलकर यूपीआई विड्रॉल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया है कि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो दिसंबर के आखिरी हफ्ते तक इसे आम लोगों के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट के जरिए सिस्टम की स्पीड और सिक्योरिटी को परखा जा रहा है ताकि किसी भी तरह की तकनीकी रुकावट न आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
UAN पोर्टल और बैंक ट्रांसफर के पुराने झंझट से मिलेगी मुक्ति
Image Credit : Asianet News

UAN पोर्टल और बैंक ट्रांसफर के पुराने झंझट से मिलेगी मुक्ति

अब तक पीएफ का पैसा निकालने के लिए यूएएन (UAN) पोर्टल पर जाकर लंबा-चौड़ा क्लेम फॉर्म भरना पड़ता था। इसके बाद क्लेम पास होने और बैंक खाते में पैसा क्रेडिट होने में कई दिनों से लेकर हफ्तों का वक्त लग जाता था। नए सिस्टम में ईपीएफओ आपके यूएएन पोर्टल को सीधे आपके यूपीआई अकाउंट से जोड़ देगा। इससे वेरिफिकेशन पूरा होते ही चुटकियों में पैसा आपके यूपीआई से लिंक बैंक खाते में पहुंच जाएगा।

Related Articles

Related image1
PF का पूरा पैसा चाहिए? Form 10C भरते ही खाते में आएगा पेंशन का पूरा फंड, जानें ऑनलाइन तरीका!
Related image2
EPFO New Rules: बिना दौड़-भाग ठीक करें अपना PF रिकॉर्ड! जानें घर बैठे कैसे सुधारें DOB और नाम
35
EPFO का नया ऐप भी आएगा
Image Credit : Asianet News

EPFO का नया ऐप भी आएगा

ईपीएफओ जल्द ही एक बिल्कुल नया मोबाइल ऐप लाने की तैयारी में है। ये नया ऐप सीधे सब्सक्राइबर्स के बैंक खातों और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के भीम (BHIM) ऐप समेत सभी बड़े यूपीआई प्लेटफॉर्म्स से जुड़ा होगा। इसका फायदा ईपीएफओ के 30 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को मिलेगा, जिनमें करीब 7.5 करोड़ एक्टिव नौकरीपेशा लोग शामिल हैं।

45
पीएफ का कितना पैसा UPI से निकाल सकेंगे?
Image Credit : Asianet News

पीएफ का कितना पैसा UPI से निकाल सकेंगे?

नियमों के तहत सब्सक्राइबर्स अपने कुल पीएफ बैलेंस का मैक्सिमम 75 परसेंट हिस्सा यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे। ये सुविधा बच्चों के हायर एजुकेशन, शादी-ब्याह या घर की मरम्मत जैसी जरूरी जरूरतों के लिए मिलेगी। वहीं, बाकी बचा 25 फीसदी बैलेंस खाते में ही सुरक्षित रहेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि बचे हुए पैसे पर आपको सरकार की तरफ से मिलने वाला टैक्स-फ्री ब्याज पहले की तरह लगातार मिलता रहेगा।

55
डिजिटल होगा ईपीएफओ का पूरा सिस्टम
Image Credit : Asianet News

डिजिटल होगा ईपीएफओ का पूरा सिस्टम

ईपीएफओ के पास इस समय करीब 26 लाख करोड़ रुपए का भारी-भरकम फंड है। इतने बड़े पैमाने पर सब्सक्राइबर्स को बेहतर और तेज सर्विस देने के लिए पूरी व्यवस्था को हाईटेक किया जा रहा है। दिसंबर में यूपीआई फीचर शुरू होने के बाद किसी भी इमरजेंसी में मेडिकल इमरजेंसी या अचानक आए खर्च के लिए कर्मचारियों को किसी दफ्तर या लंबी मंजूरी के भरोसे नहीं बैठना पड़ेगा।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Indian Stock Market Crash Viral Claim: H-1B वीजा पर ट्रंप के एक्शन से क्रैश हुआ बाजार? जानिए सच
Recommended image2
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर? कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट
Recommended image3
UPI Payment Fee: UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर क्या बदलेगा?
Recommended image4
Top Gainers Today: पहले ही घंटे में इन 10 शेयरों ने कर दिया मालामाल! TCS 5% भागा, जानें बाकी का हाल
Recommended image5
16 Inmates Injured: मेक्सिको की जेल में अचानक क्यों भड़की हिंसा? 10 की मौत, जानिए बड़ी वजह
Related Stories
Recommended image1
PF का पूरा पैसा चाहिए? Form 10C भरते ही खाते में आएगा पेंशन का पूरा फंड, जानें ऑनलाइन तरीका!
Recommended image2
EPFO New Rules: बिना दौड़-भाग ठीक करें अपना PF रिकॉर्ड! जानें घर बैठे कैसे सुधारें DOB और नाम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved