How to Check LPG Subsidy Online: मोबाइल से एलपीजी गैस सब्सिडी का पैसा कैसे चेक करें? ऑनलाइन सब्सिडी स्टेटस चेक करने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है? अगर खाते में सब्सिडी का पैसा न आए तो क्या करना चाहिए?
LPG Gas Subsidy Check by Mobile Number: गैस सिलेंडर बुक करने के बाद हर किसी के मन में पहला सवाल यही आता है कि 'क्या इस बार मेरी सब्सिडी का पैसा बैंक खाते में पहुंचा या नहीं?' कई बार बैंक से मैसेज नहीं आता या हमें पता ही नहीं चलता कि सरकार की तरफ से मिलने वाली राहत हमारे अकाउंट में आई भी है या कहीं अटक गई है। अगर आप भी बैंक की लंबी लाइनों में लगे बिना या पासबुक प्रिंट कराए बिना अपने घर बैठे यह चेक करना चाहते हैं, तो यह काम बेहद आसान है। अपने स्मार्टफोन से सिर्फ 2 मिनट में सब्सिडी का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप तरीका...

LPG गैस की ऑनलाइन सब्सिडी चेक करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
सिलेंडर गैस की घर बैठे सब्सिडी चेक करने के लिए आपके पास दो में से कोई एक चीज होनी जरूरी है। पहला रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जो आपकी गैस एजेंसी (इंडेन, भारत गैस या एचपी) में लिंक है। दूसरा एलपीजी आईडी (LPG ID), जो 17 अंकों की खास संख्या होती है, आपकी गैस पासबुक या पुराने बिल पर लिखी होती है।
गैस सब्सिडी मोबाइल से चेक करने का तरीका
स्टेप 1
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mylpg.in पर जाएं।
स्टेप 2
होमपेज खुलते ही आपको स्क्रीन के दाहिनी तरफ तीन गैस सिलेंडरों की तस्वीरें (इंडेन, भारत गैस और एचपी) दिखाई देंगी। आपका कनेक्शन जिस कंपनी का है, उस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें।
स्टेप 3
कंपनी की नई विंडो खुलते ही आपको 'Give your feedback online' या 'Feedback' का एक विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4
अब आपके सामने कई विकल्प आएंगे, वहां 'LPG' वाले आइकॉन को चुनें। इसके बाद एक लिस्ट खुलेगी, जिसमें आपको 'Subsidy Related (PAHAL)' पर क्लिक करना है। इसके ठीक बगल में सब-कैटेगरी खुलेगी, जहां आपको 'Subsidy Not Received' (सब्सिडी नहीं मिली) वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
स्टेप 5
अब आपके सामने जो पेज खुलेगा, वहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। आपके सामने पिछले कुछ महीनों में बुक किए गए सिलेंडरों की तारीख, बुकिंग आईडी और आपके खाते में भेजी गई सब्सिडी की पूरी रकम की लिस्ट आ जाएगी।
अगर सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा, तो तुरंत करें ये 3 काम
- सबसे बड़ी वजह यह होती है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते और गैस कनेक्शन दोनों से लिंक नहीं होता। इसे अपनी गैस एजेंसी जाकर तुरंत लिंक करवाएं।
- अगर आपका गैस कनेक्शन बहुत पुराना है, तो एजेंसी जाकर अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करवाएं।
- ध्यान रखें कि केंद्र सरकार की विशेष योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली छूट के नियम अलग होते हैं, इसलिए अपनी पात्रता की जांच जरूर कर लें।


