William Walsh Net Worth: IndiGo के नए CEO कितने अमीर? जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Published : Mar 31, 2026, 05:39 PM IST
William Walsh Net Worth

सार

IndiGo CEO Salary: 1979 में एक कैडेट पायलट के रूप में करियर शुरू करने वाले वॉल्श आज दुनिया के सबसे प्रभावशाली एविएशन लीडर्स में से एक हैं। ब्रिटिश एयरवेज और IATA जैसे बड़े संस्थानों को लीड करने के बाद, अब वह इंडिगो की कमान संभालेंगे। उनकी नेटवर्थ और सैलरी पैकेज को लेकर काफी चर्चा है। 

IndiGo New CEO Salary-Net Worth: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने नए 'कैप्टन' का ऐलान कर दिया है। दिग्गज एविएशन लीडर विलियम वॉल्श (William Walsh) अब इंडिगो की कमान संभालेंगे। वह मौजूदा समय में ग्लोबल एयरलाइन बॉडी (IATA) के हेड हैं और 3 अगस्त 2026 तक इंडिगो का चार्ज लेंगे। उनके पास की बड़े ब्रांड्स को लीड करने का अच्छा-खासा एक्सपीरिएंस है। आइए जानते हैं विलियम वॉल्श कितने करोड़ के मालिक हैं और इस पोस्ट के लिए इंडिगो उन्हें कितनी सैलरी देगी?

William Walsh: पायलट से लेकर CEO तक विलियम वॉल्श का करियर

विलियम वॉल्श की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उनके करियर की शुरुआत 1979 में Aer Lingus में एक कैडेट पायलट के तौर पर हुई थी। बाद में वह बोइंग 737 के कैप्टन बने, लेकिन उनका लक्ष्य सिर्फ प्लेन उड़ाना नहीं, बल्कि एयरलाइंस चलाना था। 2005 में वह ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) के CEO बने और बाद में दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक IAG (International Airlines Group) को खड़ा किया।

इंडिगो के नए सीईओ की नेटवर्थ कितनी है?

विलियम वॉल्श ने दशकों तक दुनिया की टॉप एयरलाइंस को लीड किया है। हालांकि उनकी सटीक नेटवर्थ का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एविएशन इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और उनके पिछले रिकॉर्ड्स के आधार पर उनकी संपत्ति करोड़ों डॉलर में आंकी जाती है। जब वह IAG के हेड थे, तब उनका सालाना पैकेज और बोनस मिलाकर करोड़ों रुपए (भारतीय रुपए में) होता था।

इंडिगो में विलियम वॉल्श को कितनी सैलरी मिलेगी?

इंडिगो अपने CEO को भारतीय एविएशन मार्केट में सबसे ज्यादा सैलरी देने के लिए जानी जाती है। पीटर एल्बर्स (पूर्व CEO) का पैकेज भी करोड़ों में था। माना जा रहा है कि वॉल्श का ग्लोबल अनुभव देखते हुए इंडिगो उन्हें अब तक का सबसे बड़ा सैलरी पैकेज ऑफर कर सकती है।

IndiGo ने वॉल्श पर ही क्यों लगाया दांव?

पिछले कुछ समय से इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने और मैनेजमेंट की समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में कंपनी को एक ऐसे 'संकटमोचक' की जरूरत थी, जो क्राइसिस मैनेजमेंट में माहिर हो। जिसे इंटरनेशनल मार्केट की गहरी समझ हो, क्योंकि इंडिगो अब लंदन-पेरिस जैसे लंबे रूट्स पर फोकस कर रही है। जो एमिरेट्स और एयर इंडिया जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सके।

विलियम वॉल्श कब संभालेंगे जिम्मेदारी?

विलियम वॉल्श फिलहाल IATA (ग्लोबल एविएशन बॉडी) के मुखिया हैं। वह 31 जुलाई 2026 को वहां से फ्री होंगे और 3 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर इंडिगो के CEO का पद संभाल लेंगे। इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता का मानना है कि विली के आने से कंपनी का एक नया और शानदार अध्याय शुरू होगा।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

IndiGo के नए CEO कौन? इस वर्ल्ड क्लास लीडर के हाथों में एयरलाइन की कमान
सैलरी क्लास की मौज! ऑफिस के खाने और गिफ्ट पर अब 3 गुना ज्यादा बचेगा टैक्स, 1 अप्रैल से नई लिमिट