Ardee Industries IPO: पैसा लगाएं या दूर रहें? जानें अलॉटमेंट से लिस्टिंग तक हर बात

Published : Aug 07, 2026, 11:08 AM IST
IPO

सार

Ardee Industries IPO शुक्रवार को बंद हो रहा है। जानें इस आईपीओ का प्राइस बैंड, लॉट साइज, मिनिमम इन्वेस्टमेंट, अलॉटमेंट डेट, लिस्टिंग डेट, कंपनी के फाइनेंशियल्स से जुड़े हर डिटेल्स।

Ardee Industries IPO Review: आर्डीसी इंडस्ट्रीज (Ardee Industries) के आईपीओ में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन है। यह IPO शुक्रवार 7 अगस्त 2026 को बंद हो रहा है। कंपनी लीड और लीड अलॉय (Lead & Lead Alloys) बनाने और रीसाइक्लिंग के कारोबार में है। पिछले एक साल में कंपनी की कमाई और मुनाफे में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगर आपने इसमें पैसे लगाए हैं या लगाने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस आईपीओ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात...

Ardee Industries IPO की डिटेल्स

आईपीओ खुलने की तारीख (Open Date): 5 अगस्त 2026

आईपीओ बंद होने की तारीख (Close Date): 7 अगस्त 2026

प्राइस बैंड (Price Band): 50 से 53 रुपए प्रति शेयर

कुल इश्यू साइज (Issue Size): करीब 425.87 करोड़ रुपए

लॉट साइज (Lot Size): 281 शेयर (कम से कम 14,893 रुपए का निवेश)

लिस्टिंग कहां होगी: BSE और NSE दोनों पर

Ardee Industries IPO की अहम तारीखें

अलॉटमेंट फाइनल होने की तारीख (Allotment Date): 10 अगस्त 2026

पैसा रिफंड होना (Refunds): 11 अगस्त 2026

डीमैट अकाउंट में शेयर आना: 11 अगस्त 2026

आईपीओ की बाजार में लिस्टिंग (Listing Date): 12 अगस्त 2026

रिटेल निवेशकों के लिए क्या है गणित? (Lot Size Details)

आम निवेशकों (Retail Investors) के लिए इस आईपीओ में कम से कम 1 लॉट (281 शेयर) खरीदना जरूरी था, जिसकी कुल कीमत ₹14,893 बनती है। रिटेल इन्वेस्टर इसमें अधिकतम 13 लॉट यानी 3,653 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते थे, जिसकी कुल वैल्यू ₹1,93,609 थी।

Ardee Industries क्या काम करती है?

साल 1993 में शुरू हुई आर्डीसी इंडस्ट्रीज मेटल सेक्टर की एक जानी-मानी कंपनी है। यह कंपनी रिफाइंड लेड, लेड अलॉय जैसे लेड कैल्शियम, लेड एंटीमनी बनाने और रीसायकल करने का काम करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बैटरी, एनर्जी स्टोरेज, ऑटोमोबाइल और ई-मोबिलिटी जैसे बड़े सेक्टर में होता है। खास बात यह है कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में इसका बड़ा प्लांट है और यह भारत के अलावा सिंगापुर, साउथ कोरिया, यूएई और अमेरिका जैसे देशों में भी अपना माल एक्सपोर्ट करती है।

Ardee Industries की आर्थिक सेहत कैसी है?

साल 2025 में कंपनी की कमाई ₹743.53 करोड़ थी, जो 2026 में बढ़कर ₹1,168.88 करोड़ हो गई। साल 2025 में कंपनी का मुनाफा (PAT) ₹33.27 करोड़ था, जो 2026 में छलांग लगाकर ₹84.68 करोड़ पर पहुंच गया। फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स को देखकर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह कंपनी लंबे समय के निवेश (Long Term Investment) के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

पैसा कहां इस्तेमाल होगा?

कंपनी आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने बिजनेस को बढ़ाने यानी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने (करीब ₹220 करोड़) और कुछ पुराने कर्ज चुकाने में करेगी।

Ardee Industries IPO में निवेश करना चाहिए या नहीं?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कंपनी के हालिया वित्तीय नतीजे मजबूत रहे हैं। रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़त दिखी है। कंपनी का कारोबार भी ऐसे सेक्टर से जुड़ा है जहां इंडस्ट्रियल और बैटरी डिमांड लगातार बढ़ रही है। हालांकि, किसी भी IPO में निवेश करने से पहले कंपनी के जोखिम, वैल्यूएशन और अपनी निवेश अवधि को जरूर ध्यान में रखें। अगर आपका नजरिया लॉन्ग टर्म का है, तो यह IPO देखने लायक माना जा सकता है। लेकिन अंतिम फैसला हमेशा अपनी रिसर्च और वित्तीय सलाह के आधार पर ही लें।

Ardee Industries IPO से जुड़े सवाल-जवाब (FAQs)

Ardee Industries IPO की अलॉटमेंट डेट क्या है?

कंपनी के अनुसार IPO का अलॉटमेंट 10 अगस्त 2026 को फाइनल होने की संभावना है।

Ardee Industries IPO की लिस्टिंग कब होगी?

शेयरों की लिस्टिंग 12 अगस्त 2026 को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है।

Ardee Industries IPO का प्राइस बैंड क्या है?

IPO का प्राइस बैंड ₹50 से ₹53 प्रति शेयर रखा गया है।

Ardee Industries IPO में न्यूनतम कितना निवेश करना होगा?

रिटेल निवेशक को कम से कम 281 शेयर यानी लगभग ₹14,893 का आवेदन करना होगा।

क्या यह मेनबोर्ड IPO है?

हां, Ardee Industries का यह मेनबोर्ड IPO है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की वित्तीय या निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार और IPO में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (वित्तीय सलाहकार) से सलाह जरूर करें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Debit Card Blocked: क्या आपका बैंक भी बिना बताए कार्ड ब्लॉक कर सकता है? कोर्ट ने ग्राहक के हक में दिया अहम फैसला
संसदीय समिति की सिफारिश- NHPC पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट को दे सर्वोच्च प्राथमिकता