
Unexpected Money Credit Rules: सुबह मोबाइल पर बैंक का SMS आया और अकाउंट में अचानक 50,000 रुपए क्रेडिट दिखने लगे। आपने किसी से पैसे मांगे नहीं थे, न सैलरी का दिन है और न कोई रिफंड आने की उम्मीद थी। ऐसे में पहला रिएक्शन क्या होगा? शायद आप खुशी से झूम उठेंगे और उसे खर्च करने की सोचने लगेंगे। लेकिन रुकिए.. अगर बैंक अकाउंट में अचानक कोई बड़ी रकम आ जाए, तो उसे अपनी किस्मत का पैसा मानकर तुरंत खर्च करना बड़ी गलती हो सकती है। हो सकता है पैसा किसी ने गलती से आपके अकाउंट में भेज दिया हो। यह बैंक की किसी एंट्री की गलती भी हो सकती है। किसी पुराने ट्रांजैक्शन का रिफंड या पेमेंट भी हो सकता है। इसलिए अकाउंट में अचानक आए 50,000 रुपए देखकर शॉपिंग शुरू करने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें।
अकाउंट में 50,000 रुपए दिख रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वह रकम आपकी है। सबसे सुरक्षित तरीका है कि उस पैसे को कुछ समय के लिए बिल्कुल न छुएं। कई लोग सोचते हैं कि पैसा अकाउंट में आ गया है, तो बैंक बाद में क्या करेगा? लेकिन अगर बाद में पता चलता है कि क्रेडिट गलती से हुआ था, तो मामला उलझ सकता है। RBI के निर्देशों में गलत खाते में पहुंचे क्रेडिट को ठीक करने और गलती को जल्द सुधारने के लिए बैंकों के पास मजबूत शिकायत और रिवर्सल सिस्टम होने की बात कही गई है।
कई बार सिर्फ SMS देखकर लोग मान लेते हैं कि पैसा उनके अकाउंट में आ गया। पहले अपना बैंक ऐप, नेट बैंकिंग या पासबुक अपडेट करके ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी देखें। अगर जानकारी देखकर तुरंत समझ आ जाए कि पैसा कहां से आया है, तो मामला आसान है। लेकिन अगर आपको भेजने वाला बिल्कुल अनजान है, तो अगले स्टेप पर जाएं।
क्या-क्या देखें
अगर 50,000 रुपए अचानक आए हैं और आपको बिल्कुल नहीं पता कि पैसा किसने भेजा है, तो बैंक से संपर्क करें। अपने बैंक के ऑफिशियल कस्टमर केयर, ब्रांच, नेट बैंकिंग, सिक्योर मैसेज,ऑफिशियल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान नंबर पर कॉल करके अपने अकाउंट की जानकारी न दें। यहां एक बात और याद रखें। अगर अचानक पैसे आने के बाद कोई व्यक्ति आपको फोन करके कहे कि 'गलती से आपके अकाउंट में पैसे आ गए हैं, तुरंत वापस भेजिए', तो उसकी बात पर आंख बंद करके भरोसा न करें। पहले बैंक से कंफर्म करें। कई बार स्कैम करने वाले भी इसी तरह की कहानी बनाकर लोगों को फंसाने की कोशिश कर सकते हैं।
मान लीजिए आपके अकाउंट में 50,000 रुपए आए। कुछ देर बाद किसी अनजान व्यक्ति का फोन आता है और वह कहता है, 'भाई साहब, पैसे गलती से आपके अकाउंट में चले गए। इस नंबर पर तुरंत वापस भेज दीजिए।' ऐसी स्थिति में तुरंत UPI या बैंक ट्रांसफर न करें। पहले बैंक रिकॉर्ड से यह पता करना जरूरी है कि आपके खाते में आया पैसा वास्तव में उसी व्यक्ति या संस्था से आया था या नहीं। सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि बैंक के बताए प्रॉसेस के अनुसार आगे बढ़ें। गलत जानकारी पर किसी दूसरे अकाउंट में पैसा भेज दिया, तो आप एक नई परेशानी में फंस सकते हैं।
अचानक बड़ी रकम आने पर सिर्फ यह सोचकर बैठ न जाएं कि बाद में देखेंगे। तुरंत कुछ चीजों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। बैंक SMS, अकाउंट स्टेटमेंट, ट्रांजैक्शन रिफरेंस नंबर, बैंक से हुई बातचीत का कंप्लेन नंबर (Complaint Number), बैंक से मिले ईमेल या मैसेज। अगर बाद में बैंक या भेजने वाला पक्ष आपसे संपर्क करता है, तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।