Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 27 नवंबर को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले देखें RBI लिस्ट

Published : Nov 27, 2026, 06:01 AM IST
Bank Holiday

सार

Bank Closed Today: आज शुक्रवार को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें कि कहां कनकदास जयंती की छुट्टी है और अगले 3 दिन कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक।

Banks Open or Closed Today: अगर आप आज शुक्रवार को चेक जमा करने, पासबुक अपडेट कराने या किसी जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, 27 नवंबर 2026 देश के एक राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। खास बात ये है कि आज की छुट्टी के बाद कल शनिवार और फिर रविवार पड़ने के कारण वहां लगातार 3 दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। आइए जानते हैं कि आज कहां बैंक बंद हैं और किन राज्यों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा...

आज 27 नवंबर को कहां बैंक बंद हैं?

RBI की आधिकारिक लिस्ट के मुताबिक, कनकदास जयंती (Kanakadasa Jayanthi) के मौके पर शुक्रवार 27 नवंबर को कर्नाटक (Karnataka) राज्य में सभी बैंकों की छुट्टी है। बेंगलुरु, उडुपी और हावेरी समेत पूरे कर्नाटक में SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, HDFC, ICICI और एक्सिस बैंक की कोई भी ब्रांच आज नहीं खुलेगी। कर्नाटक सरकार ने आज के दिन को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया है, जिसके चलते बैंकों के साथ-साथ राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज भी बंद हैं।

लगातार 3 दिन बंद रहेंगी बैंक ब्रांच

शुक्रवार, 27 नवंबर 2026- सिर्फ कर्नाटक में बंद

शनिवार, 28 नवंबर 2026- महीने का चौथा शनिवार होने से पूरे देश में बैंक बंद

रविवार, 29 नवंबर 2026- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी से पूरे देश में बैंक बंद

क्या आपके राज्य में आज बैंक खुले हैं?

अगर आप कर्नाटक से बाहर रहते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और मणिपुर समेत देश के बाकी सभी राज्यों में आज शुक्रवार को बैंक पूरी तरह खुले हैं। इन सभी जगहों पर सामान्य दिनों की तरह काम हो रहा है। हालांकि, कल शनिवार 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम अटका है, तो आज ही निपटा लें।

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं जरूरी काम?

भले ही अलग-अलग हिस्सों में तीन दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन आपकी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगी। आप UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए किसी को भी पैसे भेज या मंगा सकते हैं। कैश निकालने के लिए ATM 24 घंटे खुले रहेंगे। सिर्फ चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट और केवाईसी जैसे कामों के लिए सोमवार तक रुकना होगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई डिटेल्स भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक हॉलीडे कैलेंडर पर आधारित है। स्थानीय स्तर पर बैंक छुट्टियों में बदलाव संभव है, इसलिए किसी भी जरूरी काम के लिए ब्रांच जाने से पहले अपने संबंधित बैंक या RBI की आधिकारिक वेबसाइट से कंफर्म जरूर कर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

SBI Credit Card वालों को झटका! 1 दिसंबर से पेट्रोल-डीजल पर देना होगा ज्यादा पैसा, जानिए कितना?
EPFO 3.0: PF खाताधारकों की मौज! अब ATM से निकलेगा पैसा, 12 महीने का इंतजार भी खत्म?