Bank Holidays In October 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर किसी काम से अक्टूबर में बैंक जानेवाले हैं, तो आप पूरी लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं ताकि आपको लौटना ना पड़े। आरबीआई ने पूरी लिस्ट जारी कर दी है।

Moin Azad | Published : Sep 23, 2022 4:39 AM IST

बिजनेस डेस्कः अक्टूबर में आप बैंक (Bank Holiday in June 2022) से जुड़ा कोई अहम काम करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इस अक्टूबर में सरकारी अवकाश और वीकेंड समेत 21 दिनों के लिए बैंक बंद (Bank Holiday in October 2022) रहेंगे। आरबीआई की ओर से बैंक हॉलिडे की लिस्ट आ चुकी है। इसके साथ ही आप इस लिस्ट के जरिए ये जान सकते हैं अक्टूबर के महीने में किस-किस दिन बैंक का कामकाज बंद रहने वाला है। ऐसे में अगर आपके पास भी बैंक से संबंधित कोई भी जरूरी काम हो तो जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करें।

गांधी जयंती से शुरू होगी छुट्टी
पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से शुरू होगी। अन्य महत्वपूर्ण छुट्टियां 5 अक्टूबर को दुर्गा पूजा और दशहरा या विजयदशमी है। दिवाली के लिए 24 अक्टूबर को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सेवा हमेशा की तरह ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। ग्राहक फिजिकली बैंक से न तो कैश जमा कर पाएंगे और न ही निकाल पाएंगे। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश में किन राज्यों में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे. 

RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जून के महीने के छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। ऐसे में अगर आपको जून के महीने में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम हैं तो पूरी लिस्ट अच्छी तरह से देख लें। ताकि आपको अपने काम में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। बैंक बंद रहने के कराण बैकिंग संबंधित जैसे- चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन (Online Transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm, इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेंगी।

यहां देखें अक्टूबर बैंक हॉलिडे लिस्ट
1 अक्टूबर - बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन
2 अक्टूबर - रविवार और गांधी जयंती अवकाश
3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशाईं)
7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशाईं)
8 अक्टूबर - दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)
9 अक्टूबर - रविवार
13 अक्टूबर - करवा चौथ
14 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार
16 अक्टूबर - रविवार
18 अक्टूबर – कटि बिहू
22 अक्टूबर - चौथा शनिवार
23 अक्टूबर - रविवार
24 अक्टूबर - काली पूजा / दीपावली / दिवाली (लक्ष्मी पूजन) / नरक चतुर्दशी)
25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस
27 अक्टूबर - भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा
30 अक्टूबर - रविवार
31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा

यह भी पढ़ें- Amazon और Flipkart Sale में सस्ती दामों में मिलेंगे ये गैजेट, जानें क्या रहेगी कीमत

Read more Articles on
Share this article
click me!