MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Gold Price Crash: सोना ₹1.30 लाख के नीचे, चांदी भी धड़ाम, क्यों गिर रहे दाम? ये हैं 3 बड़ी वजहें

Gold Price Crash: सोना ₹1.30 लाख के नीचे, चांदी भी धड़ाम, क्यों गिर रहे दाम? ये हैं 3 बड़ी वजहें

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.30 लाख के नीचे आ गया है। 7 दिनों में सोना ₹13 हजार और चांदी ₹26 हजार सस्ती हुई। जानें डॉलर की मजबूती, ऊंची ब्याज दरों और निवेशकों की मुनाफावसूली का कीमतों में गिरावट की 3 बड़ी वजहें हैं।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Nov 20 2026, 08:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
सोना चांदी सस्ता होने के 3 मुख्य कारण, क्यों टूट रहे हैं दाम?
Image Credit : Asianet News

सोना-चांदी सस्ता होने के 3 मुख्य कारण, क्यों टूट रहे हैं दाम?

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोना अब ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है। पिछले 7 कारोबारी दिनों में इसकी कीमत करीब ₹13 हजार घट चुकी है। वहीं, चांदी भी इसी दौरान करीब ₹26 हजार सस्ती हुई है। गुरुवार को 24 कैरेट सोना ₹1,633 गिरकर ₹1,29,531 पर पहुंच गया। चांदी का भाव भी ₹3,294 टूटकर ₹1,60,439 प्रति किलो रह गया। आखिर सोने-चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आ रही है? इसके पीछे तीन प्रमुख वजहें हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Gold Price Today: ₹1.30 लाख के नीचे आया सोना
Image Credit : Asianet News

Gold Price Today: ₹1.30 लाख के नीचे आया सोना

  • IBJA के मुताबिक, 19 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,29,531 प्रति 10 ग्राम रहा।
  • 22 कैरेट सोना ₹1,18,650 और 18 कैरेट ₹97,148 पर पहुंच गया।
  • चांदी की कीमत घटकर ₹1,60,439 प्रति किलो रह गई।

Related Articles

Related image1
Gold Silver Price Crash: सोना ₹2,500 और चांदी ₹5,000 सस्ती! खरीदारी का मौका या अभी और गिरेगा भाव?
Related image2
Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले चमका सोना और महंगी हुई चांदी, जानिए आज के भाव और जरूरी टिप्स
37
कैरेट के हिसाब से ताजा रेट और शहरों का हाल
Image Credit : gemini ai

कैरेट के हिसाब से ताजा रेट और शहरों का हाल

शुद्धता के आधार पर देखें तो 22 कैरेट सोना 1,18,650 रुपये, 18 कैरेट 97,148 रुपये और 14 कैरेट 75,776 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं बड़े शहरों में रिटेल भाव अलग-अलग हैं-दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,30,840 रुपये, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 1,30,690 रुपये तथा भोपाल, पटना और अहमदाबाद में 1,30,740 रुपये पर कारोबार कर रहा है। ट्रांसपोर्टेशन, स्थानीय मांग और ज्वेलर्स के स्टॉक के कारण शहरों में दामों का यह फर्क दिखता है।

47
Gold Silver Price Crash: गिरावट की 3 बड़ी वजहें
Image Credit : Asianet News

Gold Silver Price Crash: गिरावट की 3 बड़ी वजहें

  • 1. डॉलर की मजबूती: अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से दूसरे देशों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग प्रभावित होती है और कीमतों पर दबाव बढ़ता है।
  • 2. ब्याज दरों का असर: अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची रहने पर निवेशक सोने के बजाय बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट जैसे विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं। इससे सोने की मांग कमजोर पड़ सकती है।
  • 3. बड़े निवेशकों की मुनाफावसूली: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशक मुनाफा कमाने के लिए सोना-चांदी बेचने लगते हैं। बाजार में बिकवाली बढ़ने से कीमतें नीचे आती हैं।
57
Silver Gold Price: रिकॉर्ड हाई से कितनी गिरी कीमत?
Image Credit : Getty

Silver Gold Price: रिकॉर्ड हाई से कितनी गिरी कीमत?

  • 29 जनवरी को चांदी करीब ₹3.80 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थी। अब यह ₹1.60 लाख के आसपास है।
  • सोना भी जनवरी के करीब ₹1.76 लाख के उच्च स्तर से गिरकर ₹1,29,531 पर आ गया है।
  • इस साल 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1,33,195 और चांदी ₹2,30,420 पर थी।
67
Gold Investment Tips: अभी खरीदारी करें या इंतजार?
Image Credit : Asianet News

Gold Investment Tips: अभी खरीदारी करें या इंतजार?

  • कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश करने के बजाय किश्तों में खरीदारी करना बेहतर है।
  • कुछ खरीदारी अभी करें और बाकी रकम 15-20 दिन के अंतराल पर लगाएं। निवेश का नजरिया 6 महीने से एक साल तक रखना चाहिए।
  • सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर जांचें और कीमत IBJA जैसे भरोसेमंद स्रोतों से मिलाएं। चांदी खरीदते समय भी उसकी शुद्धता की जांच कराएं।
77
खरीदारी से पहले जानें एक्सपर्ट की राय और जरूरी नियम
Image Credit : X

खरीदारी से पहले जानें एक्सपर्ट की राय और जरूरी नियम

  • हॉलमार्क चेक करें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही लें और रेट को IBJA या भरोसेमंद सोर्स से क्रॉस चेक करें।
  • चांदी की परख: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती, बर्फ रखने पर तेजी से पिघलाती है, गंधहीन होती है और सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान छोड़ती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
सोने का भाव
चांदी का भाव
व्यापार समाचार
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Cyclone Akvan: ओडिशा में रेड अलर्ट, 90 की रफ्तार से आ रही तबाही! स्कूल बंद, 47 ट्रेनें रद्द, जानें ताजा अपडेट
Recommended image2
Plant City Shooting: 'डैडी प्लीज गोली मत मारो...' चीखते रहे मासूम, फोन पर सुनती रही पुलिस, पिता ने ले ली 4 की जान, और फिर...
Recommended image3
School Horror: 3 साल के बच्चे को टीचर ने रस्सी से बांधा, स्कूल CCTV से खुला खौफनाक राज
Recommended image4
Delhi Weather: AQI 280 के पार और सीजन की सबसे ठंडी सुबह, क्या प्रदूषण और रुलाएगा?
Recommended image5
Now Playing
Zhangjiajie: हवा में लटके हैं हजारों पहाड़! अवतार फिल्म जैसी इस जगह का रहस्य जानिए
Related Stories
Recommended image1
Gold Silver Price Crash: सोना ₹2,500 और चांदी ₹5,000 सस्ती! खरीदारी का मौका या अभी और गिरेगा भाव?
Recommended image2
Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले चमका सोना और महंगी हुई चांदी, जानिए आज के भाव और जरूरी टिप्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved