15 जनवरी 2026: बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे?
गुरुवार, 15 जनवरी को बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघे संक्रांति और मकर संक्रांति जैसे पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने 15 जनवरी को स्थानीय निकाय चुनावों के चलते सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत घोषित की गई है। इस छुट्टी का असर मुंबई, मुंबई समेत राज्य की सभी 29 नगर निगमों पर पड़ेगा। हालांकि, RBI की तरफ से महाराष्ट्र के लिए अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे या नहीं, इस पर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।