RBI Bank Holidays List 2026: साल 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? RBI द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय त्योहार, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की पूरी जानकारी यहां देखें।

RBI Bank Holidays 2026: साल 2026 में बैंक हॉलिडेज की पूरी लिस्ट जानना उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो अपने वित्तीय लेन-देन, छुट्टियों की योजना और त्योहारों का आनंद बिना बाधा के लेना चाहते हैं। साल 2026 के लिए RBI ने सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय बैंक हॉलिडेज की घोषणा कर दी है, जिसमें रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार के साथ-साथ प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। जनवरी से दिसंबर तक, भारत के विभिन्न राज्यों में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, दिवाली, ईद, क्रिसमस और क्षेत्रीय उत्सव जैसे माघ बिहू, पोंगल, गुड़ी पड़वा, बैसाखी आदि मनाए जाएंगे। इस लिस्ट से आप पूरे साल के अपने बैंकिंग प्लान को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। देखें साल 2026 में किस महीने कितने दिन छुट्टी रहेगी, जनवरी से दिसंबर तक की पूरी लिस्ट।

जनवरी 2026 बैंक छुट्टी: 10 दिन

1 जनवरी- नव वर्ष दिवस / गान-नगाई

2 जनवरी- मन्नम जयंती / नव वर्ष उत्सव

3 जनवरी- हजरत अली का जन्मदिन

12 जनवरी- स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस)

14 जनवरी- मकर संक्रांति / माघ बिहू

15 जनवरी- उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / मकर संक्रांति

16 जनवरी- तिरुवल्लुवर दिवस

17 जनवरी- उझावर तिरुनाल

23 जनवरी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / श्री पंचमी / वसंत पंचमी / वीर सुरेन्द्र साई जयंती

26 जनवरी- गणतंत्र दिवस

फरवरी 2026 में बैंक छुट्टी: 3 दिन

18 फरवरी- लोसर

19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

20 फरवरी- राज्य दिवस / राज्य स्थापना दिवस

मार्च 2026 बैंक छुट्टी: 11 दिन

2 मार्च- होलिका दहन

3 मार्च- होली (दूसरा दिन) / डोल यात्रा / धुलंडी

4 मार्च- होली (दूसरा/तीसरा दिन) / धुलेटी / याओसांग

13 मार्च- चपचार कुट

17 मार्च- शब-ए-कद्र

19 मार्च- गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु नववर्ष / साजिबू नोंगमपानबा / प्रथम नवरात्र

20 मार्च- ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा

21 मार्च- रमज़ान ईद / शव्वाल-1 / खुत्बा-ए-रमजान / सरहुल

26 मार्च- श्रीराम नवमी

27 मार्च- श्रीराम नवमी (चैत्र दशमी)

31 मार्च- महावीर जन्मकल्याणक / महावीर जयंती

अप्रैल 2026 बैंक छुट्टी: 9 दिन

1 अप्रैल- वार्षिक खाते बंद करने हेतु अवकाश

2 अप्रैल- मौंडी थर्सडे

3 अप्रैल- गुड फ्राइडे

14 अप्रैल- डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती / महा विषुव संक्रांति / बिजू / बिसु पर्व / तमिल नववर्ष / बोहाग बिहू / चेराओबा / बैसाखी

15 अप्रैल- बंगाली नववर्ष / बोहाग बिहू / विशु / हिमाचल दिवस

16 अप्रैल- बोहाग बिहू

20 अप्रैल- बसवा जयंती / अक्षय तृतीया

21 अप्रैल- गरिया पूजा

मई 2026 बैंक छुट्टी: 6 दिन

1 मई- महाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा / मजदूर दिवस / पंडित रघुनाथ मुर्मू जन्मजयंती

9 मई- रवीन्द्रनाथ टैगोर जन्मदिन

16 मई- राज्य दिवस

26 मई- काजी नजरुल इस्लाम जन्मदिन

27 मई- ईद-उल-अधा / इद-उल-जुहा

28 मई- बकरी ईद / इद-उज़-जुहा

जून 2026 बैंक छुट्टी: 5 दिन

15 जून- वाईएमए दिवस / राजा संक्रांति

25 जून- मोहर्रम

26 जून- मोहर्रम (यौम-ए-शहादत / आशूरा)

29 जून- संत गुरु कबीर जयंती

30 जून- रेमना नी

जुलाई 2026 बैंक छुट्टी: 6 दिन

22 जुलाई- अगरतला क्षेत्र में खारची पूजा

9 जुलाई- बेह देइंक्लम

16 जुलाई- रथ यात्रा/कांग (राजस्थान)

17 जुलाई- तिरोट सिंह पुण्यतिथि

18 जुलाई- द्रुकपा त्शे-जी

22 जुलाई- खर्ची पूजा

अगस्त 2026 बैंक छुट्टी: 3 दिन

4 अगस्त- केर पूजा

15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस / पारसी नव वर्ष

19 अगस्त- महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य जयंती

सितंबर 2026 बैंक छुट्टी: 7 दिन

4 सितंबर- जन्माष्टमी

12 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव तिरोभाव तिथि

14 सितंबर- गणेश चतुर्थी

15 सितंबर- गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) / नुआखाई

21 सितंबर- शंकरदेव जयंती / नारायण गुरु समाधि

22 सितंबर- कर्मा पूजा

23 सितंबर- महाराजा हरि सिंह जयंती

25 सितंबर- इंद्रजात्रा

अक्टूबर 2026 बैंक छुट्टी: 8 दिन

2 अक्टूबर- गांधी जयंती

10 अक्टूबर- महालया अमावस्या

17 अक्टूबर- महा सप्तमी

19 अक्टूबर- दशहरा

20 अक्टूबर- विजय दशमी

21–23 अक्टूबर- दुर्गा पूजा

26 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा / वाल्मीकि जयंती

29 अक्टूबर- करवा चौथ

31 अक्टूबर- सरदार पटेल जयंती

नवंबर 2026 बैंक छुट्टी: 7 दिन

9 नवंबर- दिवाली / लक्ष्मी पूजा

10 नवंबर- गोवर्धन पूजा / नव वर्ष

11 नवंबर- भाई दूज

13 नवंबर- वांगला उत्सव

16 नवंबर- छठ पूजा

23 नवंबर- सेंग कुट स्नेम

24 नवंबर- गुरु नानक जयंती

27 नवंबर- कनकदास जयंती

दिसंबर 2026 बैंक छुट्टी: 8 दिन

1 दिसंबर- आदिवासी आस्था दिवस

3 दिसंबर- सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व

9-11 दिसंबर- लोसूंग / नमसोंग

12 दिसंबर- पा टोगन नेंगमिन्जा संगमा पुण्यतिथि

18 दिसंबर- यू सोसो थाम पुण्यतिथि

19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस

24–26 दिसंबर- क्रिसमस ईव और क्रिसमस

30 दिसंबर- यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि

31 दिसंबर- नव वर्ष की पूर्व संध्या