Bank Open or Not Today: आज गणेश चतुर्थी पर बैंक खुले हैं या बंद? जान लें अपने शहर का स्टेटस

Published : Sep 14, 2026, 06:49 AM IST
bank holidays

सार

Bank Open or Closed Today: गणेश चतुर्थी पर आज कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ब्रांच जाने से पहले हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें, वरना परेशान होना पड़ सकता है।

Bank Holiday Today: अगर आज सोमवार को आप बैंक जाकर पैसे जमा करने, चेक क्लियर कराने या पासबुक अपडेट करवाने की सोच रहे हैं, तो रुकिए। घर से निकलने से पहले ये जरूर जान लें कि आपके इलाके में बैंक खुला भी है या नहीं। देशभर में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार कई बड़े शहरों में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में बेवजह की दौड़-भाग से बचने के लिए पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर के बैंक ब्रांच का क्या हाल है। यहां जानिए आज किन शहरों में बैंक बंद हैं और कहां खुले...

क्या आज आपके शहर में बैंक बंद हैं?

गणेश चतुर्थी, जिसे अलग-अलग राज्यों में विनायक चतुर्थी, वरसिद्धि विनायक व्रत या गणेश पूजा भी कहा जाता है। इस मौके पर आज इन 9 प्रमुख शहरों में बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इनमें मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, बेलापुर, भुवनेश्वर, पणजी और विजयवाड़ा शामिल हैं। इन शहरों में ब्रांच अब मंगलवार, 15 सितंबर को अपने तय समय पर खुलेंगी। अगर आप इन शहरों में नहीं रहते, तो आपके शहर में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रह सकते हैं।

बैंक बंद हैं तो क्या पैसे ट्रांसफर या निकासी रुकेगी?

बिल्कुल नहीं। आज सिर्फ बैंक की ब्रांच यानी दफ्तर बंद हैं। आपकी कोई भी डिजिटल सर्विस नहीं रुकेगी। आप घर बैठे आराम से ये सारे काम कर सकते हैं।

  • UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm) और नेट बैंकिंग 24 घंटे चालू हैं।
  • कैश निकालने या मिनी स्टेटमेंट के लिए नजदीकी एटीएम जा सकते हैं।
  • बैंक के मोबाइल ऐप से फंड ट्रांसफर और बिल पेमेंट हमेशा की तरह होते रहेंगे।

इस हफ्ते आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

15 सितंबर (मंगलवार): नुआखाई, संवत्सरी और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के चलते अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।

18 सितंबर (शुक्रवार): यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे पर शिलांग में छुट्टी रहेगी।

19 सितंबर (शनिवार): यह महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

20 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में कामकाज बंद रहेगा।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bernard Arnault कौन हैं? LVMH के लग्जरी साम्राज्य को झटका,Bloomberg Top 10 से भी बाहर
Nepal LPG Crisis: नेपाल में फिर क्यों गायब हो रही रसोई गैस? काठमांडू में खाली सिलेंडर लेकर लंबी कतारें, वजह ने बढ़ाई चिंता