Bank Strike Alert: 28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, जानें ATM, UPI और Net Banking पर क्या होगा असर?

Published : Sep 25, 2026, 06:24 PM IST

Bank Strike Impact: अगर अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो अलर्ट हो जाइए। 28 से 30 सितंबर तक देशभर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इस दौरान ATM, UPI और Net Banking भी बंद हो जाएगा? जानिए

PREV
15
बैंक हड़ताल के दौरान क्या UPI और Net Banking काम करेंगे?

हड़ताल का आपकी डिजिटल पेमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। Google Pay, PhonePe, Paytm या बैंक ऐप (Net Banking) पहले की तरह 24 घंटे काम करते रहेंगे। आप किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और ऑनलाइन बिल भर सकते हैं। अगर बैंक की तरफ से पहले से तय कोई सर्वर मेंटेनेंस न हो, तो आपका कोई भी ऑनलाइन लेन-देन नहीं रुकेगा।

25
ATM और कैश डिपॉजिट मशीन का क्या होगा?

पैसे निकालने या जमा करने के लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सभी बैंकों के ATM और कैश डिपॉजिट मशीनें (ADWM) चालू रहेंगी। हालांकि, एक बात का ध्यान रखें कि लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने से भीड़ बढ़ सकती है और कुछ ATM में कैश खत्म होने की नौबत आ सकती है। इसलिए अगर घर में नकद पैसों की जरूरत है, तो समय रहते थोड़ा कैश निकालकर अपने पास रख लें।

35
बैंक ब्रांच में कौन-से काम पूरी तरह अटक सकते हैं?
  • चेक क्लियरेंस (Cheque Clearance)
  • नया डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना
  • बैंक लॉकर ऑपरेट करना
  • पासबुक प्रिंटिंग या KYC अपडेट कराना
  • अगर आपका चेक लगा हुआ है, तो उसका पैसा क्लियर होने में इस बार सामान्य से ज्यादा दिन लग सकते हैं।
45
EMI और SIP कटने पर क्या असर पड़ेगा?

अगर महीने के आखिर में आपकी लोन की EMI या म्यूचुअल फंड की SIP कटनी है, तो सिस्टम ऑटोमैटिक होने के कारण पेमेंट प्रॉसेस हो जाएगी। बस आपको अपने खाते में पहले से तय तारीख को पूरा बैलेंस मेंटेन रखना है। अगर बैलेंस कम हुआ तो चेक या ईसीएस बाउंस हो सकता है और बैंक पेनल्टी लगा सकता है।

55
बैंक हड़ताल क्यों हो रही है?

कर्मचारी यूनियन (UFBU) 5-डे बैंकिंग और पेंशन से जुड़ी मांगों को लेकर अड़ी है और बातचीत बेनतीजा रहने के बाद हड़ताल तय मानी जा रही है। 26 और 27 सितंबर को वीकेंड की छुट्टी थी, जिससे काम 5 दिन ठप होने का डर था। इसी को देखते हुए सरकार ने रविवार को सरकारी और ग्रामीण बैंकों को खुला रखने का आदेश दिया है, ताकि आम लोगों के जरूरी काम न रुकें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories