बैंक हड़ताल का टेंशन खत्म! SBI ने 3 दिन के लिए माफ किए ATM चार्ज, चालू रहेंगी ये 7 सर्विसेज

Published : Sep 25, 2026, 05:40 PM IST

SBI Bank Strike News: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल की खबर से परेशान होने की जरूरत नहीं है। SBI ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए 3 दिनों के लिए ATM चार्ज बिल्कुल फ्री कर दिया है। अब आप किसी भी ATM से बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के कैश निकाल सकते हैं।

PREV
15
SBI कस्टमर किसी भी ATM से निकालें कैश, नहीं लगेगा चार्ज

हड़ताल के दौरान लोगों को सबसे ज्यादा चिंता कैश की होती है। इसी को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 28 से 30 सितंबर तक सभी ATM चार्ज माफ कर दिए हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आपका कार्ड SBI का है, लेकिन आप देश के किसी भी बैंक के ATM जैसे PNB, HDFC, ICICI से पैसे निकालते हैं, तब भी आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

25
रविवार 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक

अगर आपको चेक जमा करना है, पासबुक अपडेट करानी है या ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो सोमवार का इंतजार न करें। SBI के मुताबिक, हड़ताल से ठीक पहले यानी 27 सितंबर (रविवार) को सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे। आप संडे को ही अपने पेंडिंग काम पूरे कर लें ताकि बाद में परेशानी न हो।

35
बैंक हड़ताल में 24 घंटे चालू रहेंगी ये 7 सर्विसेज

UPI पेमेंट: गूगल पे, फोनपे, पेटीएम से पैसे भेजना या मंगाना।

YONO App: बैलेंस चेक, फंड ट्रांसफर और अन्य बैंकिंग जरूरतें।

इंटरनेट बैंकिंग: घर बैठे ऑनलाइन फंड ट्रांसफर।

मोबाइल बैंकिंग: मोबाइल ऐप से तुरंत पेमेंट।

WhatsApp बैंकिंग: वॉट्सऐप पर खाते की जानकारी पाना।

IMPS, NEFT और RTGS: बड़े और छोटे ऑनलाइन ट्रांसफर की 24×7 सुविधा।

ATM नेटवर्क: बिना किसी रुकावट के कैश विड्रॉल।

45
SBI का वादा, बैंकिंग नहीं रुकेगी

SBI ने सोशल मीडिया पर ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए लिखा, टबैंकिंग नहीं रुकती, आपकी जरूरतों को इंतजार करने की जरूरत नहीं है।ट बैंक का मकसद यही है कि हड़ताल की वजह से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जरूरी खर्चों पर कोई असर न पड़े।

55
बैंक हड़ताल में कोई दिक्कत आए तो इन हेल्पलाइन नंबर्स पर करें कॉल

अगर हड़ताल के दौरान आपका कोई ट्रांजेक्शन अटक जाए या डिजिटल पेमेंट में समस्या आए, तो घबराएं नहीं। SBI का 24 घंटे काम करने वाला कस्टमर केयर सेंटर पूरी तरह एक्टिव रहेगा। आप टोल-फ्री नंबर्स 1800 1234 या 1800 2100 पर कॉल करके सीधे मदद ले सकते हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories