फौरन निपटा लें बैंक के जरूरी कामकाज, आठ जनवरी को बैंकों में हो सकती हैं हड़ताल

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के एक नेता ने बताया कि इस हड़ताल का समर्थन 10 यूनियन कर रही हैं
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2020 7:43 AM IST / Updated: Jan 06 2020, 01:22 PM IST

नई दिल्ली: अगर आपको बैंक का कोई जरुरी काम है तो उसे फौरन निपटा लें, क्यूंकि आठ जनवरी को बैंकों में हड़ताल हो सकती हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के एक नेता ने बताया कि इस हड़ताल का समर्थन 10 यूनियन कर रही हैं। इससे बुधवार को बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। ट्रेड यूनियनों ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों को श्रमिक विरोधी बताते हुए भारत बंद का आह्वान किया है।

सेवाओं पर पड़ेगा असर

Latest Videos

बैंककर्मियों की इस प्रस्तावित हड़ताल से सबसे ज्यादा असर ATM सेवाओं पर पड़ सकता है। इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप आजकल में जरूरी कैश निकालकर अपने पास रख लें। बैंकों की हड़ताल से चेक क्लियरेंस में भी देरी हो सकती है। दूसरी ओर इस सप्ताह दूसरे शनिवार के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को चेक क्लियर होने के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, 16 दिसंबर से NEFT को 24x7 किये जाने के बाद पैसे के ऑनलाइन ट्रांसफर पर कोई खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। 

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
अब क्या करेंगी CM Atishi ? क्या दिल्ली वाले देखेंगे एक नया सियासी ड्रामा
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी