19 फरवरी को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1236 अंक और निफ्टी 365 अंक टूटकर बंद हुए। निवेशकों की संपत्ति 7.57 लाख करोड़ रुपये घट गई। रियल्टी, ऑटो, पावर और यूटिलिटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में 19 फरवरी को तेज गिरावट दर्ज की गई। दिन के अंत में BSE Sensex 1,236.11 अंक यानी 1.48% गिरकर 82,498.14 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 365 अंक यानी 1.41% की गिरावट के साथ 25,454.35 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार 19 फरवरी को बाजार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा दबाव रियल्टी, पावर, ऑटो और यूटिलिटी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Market Cap Update: निवेशकों के ₹7.57 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 464.46 लाख करोड़ रुपये रह गया। पिछले कारोबारी दिन यह 472.01 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति करीब 7.57 लाख करोड़ रुपये घट गई।

Sensex Stocks Performance: सभी 30 शेयर लाल निशान में

19 फरवरी को बाजार की गिरावट इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के सभी 30 शेयर नुकसान में बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट इंडिगो के शेयर में दर्ज की गई, जो 3.23% नीचे बंद हुआ। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में भी 2.70% से 2.97% तक की गिरावट देखने को मिली।

4367 शेयरों में हुआ कारोबार, 1952 शेयरों में गिरावट

Bombay Stock Exchange (BSE) पर आज कुल 4,367 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 2,243 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,952 शेयरों में गिरावट रही। 188 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 110 शेयरों ने कारोबार के दौरान अपना नया 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ, जबकि 146 शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए।