
IT Employee Fraud: भारत की 'सिलिकॉन वैली' बेंगलुरु से एक ऐसी सनसनीखेज खबर आई है, जिसने कॉरपोरेट जगत को हिला कर रख दिया है। एक नामी आईटी कंपनी के कर्मचारी ने न सिर्फ अपनी कंपनी को लाखों का चूना लगाया, बल्कि पकड़े जाने पर मैनेजमेंट को ही गंदी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
कंपनी ने अपने एक कर्मचारी को यह कार्ड सिर्फ आधिकारिक काम के लिए दिया था, जिसकी खर्च करने की लिमिट सिर्फ ₹2 लाख थी, लेकिन आरोपी कर्मचारी के मन में कुछ और ही चल रहा था। अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच, यानी मात्र 4 महीनों में उसने इस कार्ड से ₹27,01,139 उड़ा दिए। जब कंपनी के ऑडिट में यह बड़ी गड़बड़ी सामने आई, तो मैनेजमेंट के होश उड़ गए।
जब कंपनी ने 12 जनवरी 2024 को ईमेल भेजकर कर्मचारी से पूछताछ की, तो उसने जो जवाब दिया वो हैरान करने वाला था। उसने माना कि उसने पैसे गलत तरीके से खर्च किए हैं, लेकिन साथ ही एक इंटरनेशनल थ्योरी सुना दी। कर्मचारी ने दावा किया कि उसे चीन और पाकिस्तान के कुछ अनजान लोग धमकियां दे रहे थे, जिनके दबाव में आकर उसने ये पैसे खर्च किए।
शुरुआत में कर्मचारी ने कंपनी को भरोसा दिलाया कि वह सारा पैसा तीन किस्तों में लौटा देगा। उसने ईमेल पर वादा किया था कि फरवरी के दूसरे हफ्ते तक वह ₹10 लाख चुका देगा और बाकी पैसे बाद में। कंपनी ने उसे समय भी दिया, लेकिन पैसा वापस नहीं आया। 9 फरवरी 2024 को मामला तब और बिगड़ गया जब पैसे लौटाने के बजाय कर्मचारी ने अपने मैनेजर को अश्लील तस्वीरें (Obscene Images) भेजनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं, उसने कंपनी को डराने के लिए खुदकुशी (Suicide) की धमकी भी दे डाली।
मैनेजमेंट को जब लगा कि पानी सिर के ऊपर जा चुका है, तो उन्होंने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया। वर्त्तूर पुलिस स्टेशन (Varthur Police Station) में इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या वाकई कोई विदेशी कनेक्शन था या कर्मचारी यह सब सिर्फ अपनी अय्याशी और ब्लैकमेलिंग के लिए कर रहा था।
इसे भी पढ़ें- Bengaluru Shocked: बीवी का मर्डर करने के लिए टेकी पति ने सीखी शूटिंग, बिहार से खरीदी पिस्टल
इसे भी पढ़ें- Bengaluru Techie: 50 लाख कमाने वाली लड़की का लाइफस्टाइल हुआ वायरल
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।