Corona के डर से नहीं मिल रहे पैसेंजर, बंद हुई प्राइवेट ट्रेनों की बुकिंग

Published : Apr 07, 2020, 03:14 PM ISTUpdated : Apr 07, 2020, 03:15 PM IST
Corona के डर से नहीं मिल रहे पैसेंजर, बंद हुई प्राइवेट ट्रेनों की बुकिंग

सार

कोरोनावायरस के बढ़ते असर के बीच लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के आसार मिल रहे हैं यह देखते हुए प्राइवेट ट्रेनों में बुकिंग एक बार फिर से बंद कर दी गई है

बिजनेस डेस्क: कोरोनावायरस के बढ़ते असर के बीच लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के आसार मिल रहे हैं। यह देखते हुए प्राइवेट ट्रेनों में बुकिंग एक बार फिर से बंद कर दी गई है। इन ट्रेनों में एक मई 2020 से बुकिंग खोली गई है। IRCTC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगामी 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच प्राइवेट ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इसलिए इन ट्रेनों में बुकिंग फिर से बंद कर दी गई है। इस बारे में रेलवे को सूचना भेज दी गई है ताकि उन्हें भी आसानी रहे।

नहीं मिल रहे थे पैसेंजर

अधिकारी के अनुसार लॉकडाउन के बाद की अवधि के लिए जब ट्रेन में बुकिंग खोली गई थी तो ज्यादा से ज्यादा एक दिन में डेढ़ सौ या दो सौ यात्रियों की बुकिंग मिल रही है। इतने यात्रियों को लेकर तो पूरी ट्रेन चलाना मुश्किल है। जबकि रेलवे के लोकप्रिय ट्रेनों में खूब बुकिेंग मिली। इसलिए इन ट्रेनों को अप्रैल महीने तक के लिए रद्द कर दिया गया है। हलांकि,एक मई से बुकिंग खुली है जिसमें यात्री बुकिंग बंद करा सकते हैं।

कैंसलेशन पर रिफंड 

अधिकारी का कहना है कि जिन अधिकारियों ने 15 से 30 अप्रैल 2020 के बीच यात्रा के लिए तेजस एक्सप्रेस में बुकिंग कराई थी, उन्हें रिफंड दे दिया जाएगा।

देश में कुल दो प्राइवेट ट्रेन

इस समय आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस के नाम से देश के दो अति व्यस्त रूटों पर प्राइवेट ट्रेनों का परिचालन करती है। इनमें दिल्ली से लखनउ और अहमदाबाद से मुंबई का रूट शामिल है।

एयर इंडिया ने भी बंद की बुकिंग 

वहीं, एयर इंडिया ने बीते शुक्रवार को ही 30 अप्रैल 2020 तक तमाम घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर बुकिंग बंद कर दिया है।

(फाइल फोटो)
 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?