Brics 2026: क्या 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ब्रिक्स-हड़ताल के बीच देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Published : Sep 10, 2026, 02:39 PM IST
bank holiday list brics 2026

सार

Bank Holiday List: Brics सम्मेलन के बीच 11 से 15 सितंबर तक कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। जानें 11 सितंबर को दिल्ली-जयपुर समेत अलग-अलग राज्यों में बैंक खुलेंगे या नहीं।

Bank Holidays September 2026: अगर आप शुक्रवार, 11 सितंबर को बैंक जाकर अपना कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक खुले रहेंगे या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 11 सितंबर को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक हड़ताल और दिल्ली में होने वाले BRICS सम्मेलन के कारण भी बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य में छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लें।

क्या 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे?

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS सम्मेलन आयोजित होने वाला है। इसके चलते 11 सितंबर से ही दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन और ट्रैफिक से जुड़े प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं। इसके अलावा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसका असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है। हालांकि, दिल्ली में 11 सितंबर, शुक्रवार को बैंकों के लिए कोई ऑफिशियल बैंक हॉलिडे नहीं है। यानी सिर्फ BRICS सम्मेलन की वजह से दिल्ली में बैंकों की आधिकारिक छुट्टी नहीं रहेगी।

किस दिन कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी?

  • 11 सितंबर को जयपुर में बैंक बंद रहेंगे

11 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान के कारण जयपुर में बैंक की छुट्टी रहेगी। इसलिए जयपुर में बैंक शाखा से जुड़े जरूरी काम करने वाले ग्राहकों को इस तारीख का ध्यान रखना चाहिए।

  • 12 सितंबर को पूरे देश में बैंक हॉलिडे

12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है। दूसरे शनिवार के कारण देशभर में बैंकों का आधिकारिक अवकाश रहेगा।

इसके अलावा असम में श्रीमंत शंकरदेव तिरोभाव तिथि का पर्व भी है। इस वजह से कुछ स्थानों पर बैंक अवकाश की स्थिति स्थानीय बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार अलग हो सकती है।

  • 13 सितंबर को रविवार की छुट्टी

13 सितंबर को रविवार है। रविवार के नियमित साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। इस तरह 12 और 13 सितंबर को लगातार दो दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

  • 14 सितंबर को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, विनायक व्रत और हरतालिका तीज जैसे त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, भुवनेश्वर, बेलापुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

  • 15 सितंबर को इन शहरों में बैंक हॉलिडे

15 सितंबर को जैन समाज का प्रमुख पर्व संवत्सरी है। इसके अलावा ओडिशा में कृषि उत्सव नुआखाई और कुछ राज्यों में गणेश पूजा के दूसरे दिन का अवकाश रहेगा। इसके चलते अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में 15 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद रहने पर UPI और नेट बैंकिंग चलेगी

बैंक की छुट्टियों के दौरान भी ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी। UPI और नेट बैंकिंग 24 घंटे चालू रहेंगे। ग्राहक सामान्य दिनों की तरह ATM से पैसे भी निकाल सकेंगे। हालांकि, लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने के कारण कुछ जगहों पर कैश की कमी हो सकती है। इसलिए जरूरत के हिसाब से पहले से कैश निकालकर रखना बेहतर रहेगा।

बैंक जाने से पहले 10 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम

अगर आपको पासबुक में एंट्री करवानी है या बैंक शाखा में कोई जरूरी काम करना है, तो उसे 10 सितंबर तक पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। इसी तरह अगर किसी को चेक देना है या आपका कोई चेक क्लियरेंस के लिए पेंडिंग है, तो उसे भी समय रहते निपटा लें। लगातार छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसलिए जिन ग्राहकों को बैंक में जाकर काम करना जरूरी है, उनके लिए 10 सितंबर तक ब्रांच से जुड़े जरूरी काम निपटाना सबसे सुरक्षित विकल्प रहेगा।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Brent 100 डॉलर के पार! भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कब बढ़ेंगे? पड़ोसी देशों के रेट चौंकाएंगे
Jefferies India Report: Space से Semiconductor तक, ये 6 सेक्टर बदलेंगे भारत की इकोनॉमी की तस्वीर