Rental Business Ideas: अगर आप नौकरी के साथ बिना ज्यादा रिस्क लिए हर महीने एक्स्ट्रा इनकम करना चाहते हैं, तो रेंटल बिजनेस कर सकते हैं। बिना लाखों कर्ज लिए, सिर्फ 25,000 रुपए लगाकर आप 3 ऐसी रोजमर्रा की चीजें किराए पर दे सकते हैं, जिनकी काफी डिमांड है।
1. शादी और पार्टी के लिए पोर्टेबल प्रोजेक्टर और साउंड बॉक्स
आजकल बर्थडे, एनिवर्सरी या मैच स्क्रीनिंग के लिए हर कोई बड़ा प्रोजेक्टर नहीं खरीदता है। 10 से 12 हजार रुपये में एक बढ़िया पोर्टेबल प्रोजेक्टर और 3 से 4 हजार में पार्टी साउंड बॉक्स मिल जाता है। एक शाम या वीकेंड पर रेंट का किराया 1,000 रुपए से 1,500 रुपए आराम से मिल सकते हैं। महीने में अगर सिर्फ 10 बुकिंग भी मिलीं 12,000 से 15,000 रुपए तक कमाई हो सकती है। इसमें टूट-फूट का रिस्क कम होता है और सामान बैग में रखकर आसानी से डिलीवर हो जाता है।
25
2. ट्रैवल और व्लॉगिंग के लिए एक्शन कैमरा और ट्राइपॉड किट
घूमने जाने वाले युवाओं को रील और वीडियो बनाने के लिए एक्शन कैमरा (जैसे गोप्रो या 4K कैमरा) सिर्फ कुछ दिनों के लिए चाहिए होता है। आप 8 से 10 हजार रुपए के बजट में रीफर्बिश्ड या नया एंट्री-लेवल कैमरा और बेसिक एक्सेसरीज खरीद सकते हैं। उसे रेंट पर देकर हर दिन के हिसाब से 500 से 800 रुपए कमा सकते हैं। टूरिस्ट सीजन या छुट्टियों में महीने के 15-18 दिन ये बुक रहता है। इससे महीने की आराम से 10,000 से 12,000 रुपए की एक्स्ट्रा कमाई हो सकती है।
35
3. घर के फंक्शन के लिए पोर्टेबल बैकड्रॉप और रिंग लाइट सेटअप
छोटे-मोटे घरेलू कार्यक्रमों जैसे बेबी शॉवर, रोका या फोटोशूट के लिए लोग भारी डेकोरेशन का खर्च नहीं उठाना चाहते हैं। मेटल स्टैंड वाला बैकड्रॉप फ्रेम और 2 रिंग लाइट्स कुल 4 से 5 हजार रुपए में आ जाती हैं। एक दिन का किराया 600 से 1,000 रुपए तक मिल जाता है। महीने में 10 से 12 इवेंट्स मिलने पर एक्स्ट्रा कमाई 8,000 से 10,000 रुपए तक हो सकती है। इस तरह तीनों चीजें एक साथ रखकर आप 40,000 रुपए तक महीना कमा सकते हैं।
रेंटल बिजनेस में सबसे बड़ा डर सामान खोने या खराब होने का होता है। इसके लिए 3 सिंपल नियम बनाएं।
सामान देते वक्त ग्राहक से आधार कार्ड या वोटर आईडी की फोटोकॉपी जरूर लें।
बुकिंग के समय 1,000 से 2,000 रुपए का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट कैश या UPI से जमा करवाएं।
एक सिंपल रेंटल एग्रीमेंट फॉर्म पर साइन कराएं, जिसमें टूट-फूट की भरपाई की शर्त साफ लिखी हो।
55
बिना दुकान खोले पहले 50 ग्राहक कैसे ढूंढें?
इस काम के लिए न शोरूम चाहिए, न गोदाम। सारा सामान एक अलमारी में आ जाएगा।
अपने इलाके के लोकल वॉट्सऐप ग्रुप्स, हाउसिंग सोसाइटी के ग्रुप्स और फेसबुक मार्केटप्लेस पर सिंपल पोस्ट डालें।
लोकल इवेंट प्लानर्स, फोटोग्राफर्स और डीजे वालों से संपर्क करें और उन्हें 10% रेफरल कमीशन ऑफर करें।
सर्विस अच्छी रखें, ताकि माउथ-पब्लिसिटी से नए आर्डर खुद चलकर आएं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य बिजनेस आइडिया और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहां दिए गए कमाई के आंकड़ें अनुमानित हैं। किसी भी व्यवसाय में होने वाला लाभ या हानि आपकी व्यक्तिगत मेहनत, बाजार की मांग, लोकेशन और ग्राहकों के साथ व्यवहार पर निर्भर करता है। कोई भी नया काम या निवेश शुरू करने से पहले अपने स्तर पर मार्केट रिसर्च और स्थानीय नियमों की जांच करें और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।