नौकरी चलती रहेगी, हर महीने ₹35000 अलग से आएंगे! 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर से ऐसे सेट करें 'दूसरी सैलरी'

Published : Sep 23, 2026, 01:28 PM IST
Extra Income Idea

सार

Extra Income Idea: नौकरी के साथ हर महीने एक्स्ट्रा इनकम कमाना चाहते हैं? 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवरी रेंटल पर लगाकर पैसिव इनकम बन सकता हैं? जानिए लागत और कमाई का गणित।

Business Idea: महीने की 30 तारीख आते-आते सैलरी का खत्म हो जाना आज हर नौकरी करने वाले इंसान का दर्द बन चुका है। EMI, बच्चों की फीस, राशन और घर का किराया..सब कुछ चुकाने के बाद बचत के नाम पर हाथ अक्सर खाली रह जाते हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि कोई ऐसा साइड बिजनेस मिल जाए, जिसमें न तो अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़नी पड़े और न ही दिन-रात दुकान खोलकर बैठना पड़े। अगर आपके पास भी थोड़ा-सा बजट है और आप बिना भागदौड़ किए हर महीने बंधी-बंधाई एक्स्ट्रा कमाई चाहते हैं, तो 'EV रेंटल' का काम आपकी काफी हेल्प कर सकता है। आज के समय में जब हर 10 मिनट में घर पर राशन या खाना डिलीवर हो रहा है, जिसका फायदा आप उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

कमाई का ये मॉडल क्या है?

आपको खुद कोई डिलीवरी बॉय नहीं बनना है और न ही धूप-धूल में सड़कों पर चक्कर काटने हैं। आपको बस एक 'एसेट ओनर' यानी गाड़ी का मालिक बनना है। आजकल जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, जेप्टो या अमेजन जैसी कंपनियों में काम करने वाले कई डिलीवरी राइडर्स के पास अपनी गाड़ी नहीं होती है। पेट्रोल की कीमतें इतनी बढ़ चुकी हैं कि वे पेट्रोल वाली बाइक चलाने से बचते हैं। उन्हें चाहिए ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो कम खर्च में चले और उनका काम आसान करे। बस यहीं से आपका काम शुरू होता है। आपको दो मजबूत इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने हैं और उन्हें डिलीवरी करने वाले लड़कों को रोज या हफ्ते के हिसाब से किराए (लीज) पर दे देना है।

कितनी होगी कमाई, 35,000 रुपए हाथ में कैसे आएंगे?

  • बड़े शहरों और टियर-2 शहरों में डिलीवरी राइडर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का 550 से 650 रुपए तक रोज का किराया खुशी-खुशी देते हैं, क्योंकि इससे उनका पेट्रोल का भारी खर्च बच जाता है।
  • अगर आप एक स्कूटर का रोज का किराया सिर्फ 600 रुपए भी पकड़ें, तो एक गाड़ी से महीने में करीब 18,000 रुपए बनते हैं। ऐसे में दो स्कूटर से हर महीने करीब 36,000 रुपए तक पहुंच सकता है।
  • अगर गाड़ी की छोटी-मोटी सर्विसिंग या मेंटेनेंस के लिए 1,000 रुपए अलग भी निकाल दें, तो भी हर महीने करीब 35,000 रुपए की एक्स्ट्रा कमाई आपके पॉकेट में आ सकती है।

खर्चा कितना लगेगा?

  • अगर आपके पास एकमुश्त 2-3 लाख रुपए नहीं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कमर्शियल इस्तेमाल के लिए कई बैंक और एनबीएफसी आजकल 15% से 20% डाउनपेमेंट पर ईवी स्कूटर फाइनेंस कर देते हैं।
  • 2 बेसिक लो-स्पीड या मजबूत लोड वाले स्कूटर के लिए आपको सिर्फ 35,000 से 45,000 रुपए की शुरुआती डाउनपेमेंट की जरूरत पड़ेगी।
  • एक स्कूटर की महीने की EMI 3,500 से 4,000 रुपए के बीच हो सकती है। यानी स्कूटर से मिलने वाले किराए से ही उसकी किस्त भर जाती है और साथ में मोटा कैश फ्लो भी बच सकता है। दो साल बाद किस्त खत्म और दोनों गाड़ियां हमेशा के लिए पूरी तरह आपकी हो सकती हैं।

सुरक्षा के लिए इन 3 बातों का रखें खास ध्यान

GPS ट्रैकर जरूर लगवाएं

ये बिजनेस बहुत आसान है, लेकिन आंख मूंदकर किसी को गाड़ी थमाना नुकसान दे सकता है। इसलिए दोनों गाड़ियों में हाई-क्वालिटी जीपीएस ट्रैकर और रिमोट कट-ऑफ स्विच लगवाएं। इससे मोबाइल पर हर पल गाड़ी की लोकेशन दिखती रहेगी। अगर कोई किराया देने में आनाकानी करे, तो आप घर बैठे ऐप से गाड़ी बंद कर सकते हैं।

आधार और एग्रीमेंट

जिस भी राइडर को गाड़ी दें, उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, लोकल एड्रेस प्रूफ और कम से कम 3,000-5,000 रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट जरूर जमा करवाएं। साथ ही 11 महीने का रेंटल एग्रीमेंट साइन कराएं।

बैटरी स्वैपिंग मॉडल चुनें

मुमकिन हो तो ऐसे स्कूटर खरीदें जिनमें बैटरी स्वैपिंग यानी बदली जा सकने वाली बैटरी की सुविधा हो। इससे गाड़ी चार्ज करने का झंझट राइडर खुद अपने चार्जिंग स्टेशन पर संभाल लेता है।

इस बिजनेस की शुरुआत कैसे करें?

अपने नजदीकी किसी भी डार्क स्टोर जैसे ब्लिंकिट, जेप्टो या जोमैटो का डिलीवरी हब के बाहर 15 मिनट खड़े हो जाइए। वहां आपको ऐसे कई लड़के मिल जाएंगे, जो साइकिल पर डिलीवरी कर रहे हैं या किसी दोस्त की बाइक मांगकर काम चला रहे हैं। उनसे बात कीजिए और अपनी गाड़ियों की जानकारी दीजिए। 2 स्कूटर के लिए आपको कई राइडर्स मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरुकता के उद्देश्य से लिखा गया है। स्कूटर की खरीद, किराया दर, मेंटेनेंस और संभावित मुनाफा आपके शहर की मांग, राइडर्स के साथ हुए समझौते और स्थानीय बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। किसी भी तरह का निवेश या लोन लेने से पहले बाजार का उचित आकलन और जरूरी कागजी-कानूनी जांच-पड़ताल खुद जरूर करें। हो सके तो किसी एक्सपर्ट की सलाह भी जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission: बेसिक पे में 3 गुना तक उछाल? फिटमेंट फैक्टर से सैलरी बढ़ोतरी पर 20 बड़े सवालों के जवाब
Hero Motors Share: 6.6 गुना सब्सक्राइब होने के बाद भी डिस्काउंट पर लिस्ट, क्या बेचकर निकलें?