सितंबर से दिसंबर तक पैसों की बारिश! कम पैसों में शुरू करें ये 5 बिजनेस, सीजन के साथ बदलती रहेगी कमाई

Published : Sep 01, 2026, 03:20 PM IST
Income Ideas

सार

Extra Income Ideas: सितंबर से दिसंबर तक कमाई का बंपर मौका है। फेस्टिव सीजन, शादियों और विंटर पार्टीज के हिसाब से काम बदलकर शानदार एक्स्ट्रा इनकम जनरेट कर सकते हैं।

Business Ideas: सितंबर का महीना शुरू होते ही बाजार का माहौल बदलने लगता है। त्योहारों की तैयारी शुरू होती है, घरों में खरीदारी बढ़ती है और आने वाले महीनों में शादियों से लेकर क्रिसमस (Christmas) तक अलग-अलग चीजों की डिमांड निकलती रहती है। ऐसे में अगर आप नौकरी या पढ़ाई के साथ एक्स्ट्रा इनकम का कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो एक की बजाय अलग-अलग बिजनेस कर सकते हैं और सीजन के हिसाब से अपना छोटा बिजनेस बदल सकते हैं। यानी सितंबर में एक चीज से शुरुआत, अक्टूबर में दूसरी चीज की डिमांड पकड़ना और नवंबर-दिसंबर में फिर नए प्रोडक्ट या सर्विस पर जाना। इसका फायदा यह है कि आप उसी समय की डिमांड के हिसाब से काम कर सकते हैं। यहां जानिए 5 ऐसे छोटे बिजनेस आइडिया बता रहे हैं, जो साल के आखिरी 4 महीने तक आजमाया जा सकता है।

सितंबर में फेस्टिव प्री-ऑर्डर बिजनेस

सितंबर में सबसे पहले आपको आने वाले त्योहारों की तैयारी पर नजर रखनी चाहिए। लोग घर की सजावट, पूजा का सामान, गिफ्ट और दूसरे फेस्टिव प्रोडक्ट्स की खरीदारी धीरे-धीरे शुरू कर देते हैं। ऐसे में फेस्टिव प्री-ऑर्डर बिजनेस (Festival Pre-Order Business) शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में आपको ढेर सारा माल खरीदकर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप पहले लोगों को कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स के ऑप्शन दिखा सकते हैं। ग्राहक ऑर्डर करे तो उसके हिसाब से सामान मंगाकर डिलीवर किया जा सकता है। आप वॉट्सऐप से अपने जानने वालों, पड़ोस, सोसाइटी या लोकल ग्रुप्स में प्रोडक्ट्स की जानकारी भेज सकते हैं।

क्या बेच सकते हैं?

  • फेस्टिवल्स गिफ्ट हैंपर्स
  • पूजा किट्स
  • घर की सजावट का सामान
  • छोटे डेकोरेटिव्स आइटम्स
  • बच्चों के फेस्टिव गिफ्ट्स
  • कस्टमाइज्ड गिफ्ट पैक्स

अक्टूबर में शॉपिंग डिमांड्स बिजनेस

अक्टूबर आते-आते फेस्टिव शॉपिंग बढ़ सकती है। इस समय लोगों का फोकस घर की सजावट, गिफ्ट्स, कपड़े, पूजा और फैमिली फंक्शंस जैसी चीजों पर बढ़ता है। अगर आपने सितंबर में कस्टमर बेस बनाना शुरू कर दिया है, तो अक्टूबर में उन्हीं ग्राहकों को दोबारा प्रोडक्ट्स दिखाए जा सकते हैं। इस समय कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग (Customized Gifting) एक ऑप्शन हो सकता है। आप सामान्य गिफ्ट बेचने के बजाय नाम, फोटो या मैसेज साथ छोटे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स (Personalized Gifts) तैयार करवा सकते हैं। इस मॉडल की खास बात यह है कि आपको जरूरी नहीं कि खुद मैन्युफैक्चरिंग करनी पड़े। लोकल वेंडर्स से काम करवाकर आप कस्टमर्स और सप्लायर्स के बीच को-ऑर्डिनेशन कर सकते हैं।

नवंबर में वेडिंग और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग का मौका पकड़ें

नवंबर आते-आते फेस्टिवल्स के साथ कई जगहों पर शादी और इवेंट रिलेटेड डिमांड भी बढ़ सकती है। इस समय आपका बिजनेस मॉडल फिर बदला जा सकता है। अब फोकस सिर्फ फेस्टिवल्स प्रोडक्ट्स पर रखने की बजाय वेडिंग रिटर्न गिफ्ट्स (Wedding Return Gifts) और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग (Corporate Gifting) पर किया जा सकता है। शादी में रिटर्न गिफ्ट्स की जरूरत होती है। वहीं कंपनियां भी कई मौकों पर अपने कर्मचारियों, क्लाइंट्स और बिजनेस पार्टरनल्स के लिए गिफ्ट्स लेती हैं।

आप क्या-क्या ऑफर कर सकते हैं?

  • शादी में रिटर्न गिफ्ट (Wedding Return Gifts)
  • खास तौर पर तैयार किए गए बॉक्स
  • ड्राई-फ्रूट हैम्पर
  • घर में इस्तेमाल होने वाले छोटे-मोटे गिफ्ट
  • कॉर्पोरेट गिफ्ट पैक
  • पर्सनलाइज़्ड कार्ड

दिसंबर में क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्टिंग पर जाएं

दिसंबर आते ही बिजनेस का अगला फेज शुरू हो सकता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के कारण गिफ्टिंग, पार्टी डेकोरेशन और कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स की मांग अलग तरह की हो सकती है। ऐसे में नवंबर में जिस कस्टमर्स लिस्ट को आपने बनाया है, उन्हीं को दिसंबर के नए प्रोडक्ट्स दिखाए जा सकते हैं।

किन चीजों पर फोकस कर सकते हैं?

  • क्रिसमस गिफ़्ट हैम्पर्स
  • नए साल के गिफ़्ट पैक
  • पर्सनलाइज़्ड मग
  • ग्रीटिंग कार्ड्स
  • पार्टी डेकोरेशन का सामान
  • ऑफ़िस के लिए गिफ़्ट
  • कस्टमाइज्ड कैलेंडर

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए बिजनेस आइडिया सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए हैं। किसी भी बिजनेस में निवेश करने से पहले अपने बजट, स्थानीय बाजार, ग्राहक की मांग, लागत और संभावित जोखिम की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी भी आइडिया से तय या गारंटीड कमाई का दावा नहीं किया जा रहा है। वास्तविक कमाई आपके काम, निवेश, बिक्री, मार्केट और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

भारत की 7.8% GDP ने उड़ाए दुनिया के होश! आंकड़े देख PM मोदी बोले 2 चीजें तत्काल छोड़ो
Symbiotec Pharmalab Listing: फ्लैट शुरुआत के बाद अब क्या करें? जानें शेयर बेचकर निकलें या होल्ड रखें