Symbiotec Pharmalab Listing: फ्लैट शुरुआत के बाद अब क्या करें? जानें शेयर बेचकर निकलें या होल्ड रखें

Published : Sep 01, 2026, 12:08 PM IST
Stock Market

सार

Symbiotec Pharmalab Share: सिम्बायोटेक फार्मा की बाजार में सुस्त एंट्री रही। NSE पर ₹988 और BSE पर डिस्काउंट के साथ लिस्टिंग हुई। जानिए अब शेयर होल्ड करें या बेचकर निकल जाएं।

Symbiotec Pharmalab Share Price: प्राइमरी मार्केट में 71 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब होने के बाद फार्मा कंपनी सिम्बायोटेक फार्मालैब (Symbiotec Pharmalab) के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में सुस्त शुरुआत की है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से निवेशकों को करीब 19% मुनाफे की उम्मीद थी, लेकिन लिस्टिंग वाले दिन बाजार ने हैरान कर दिया। मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर अपने अपर प्राइस बैंड ₹988 पर ही फ्लैट लिस्ट हुआ, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर यह करीब 1% के डिस्काउंट के साथ ₹978.20 पर खुला।

शेयर बाजार में कैसा रहा लिस्टिंग का दिन?

इश्यू साइज और प्राइस बैंड: कंपनी के ₹1,757 करोड़ के आईपीओ का प्राइस दायरा ₹938 से ₹988 प्रति शेयर तय किया गया था।

तगड़ा सब्सक्रिप्शन: 24 से 27 अगस्त के बीच खुले इस आईपीओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया और यह कुल 71.26 गुना भरा था।

एंकर इन्वेस्टर्स: पब्लिक इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने बड़े एंकर निवेशकों से ₹526 करोड़ जुटाए थे।

उम्मीदों पर पानी: ग्रे मार्केट के 19% लिस्टिंग गेन के अनुमान के मुकाबले स्टॉक बिल्कुल सपाट खुला।

सिम्बायोटेक फार्मालैब का बिजनेस मॉडल और स्ट्रेंथ

इंदौर बेस्ड यह कंपनी रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) फोकस्ड फार्मा और बायोटेक प्लेयर है। कंपनी मुख्य रूप से तीन बड़े प्लेटफॉर्म्स पर काम करती है। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (Organic Chemistry), बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology) और कॉम्प्लेक्स इंजेक्टेबल्स (Complex Injectables).. कंपनी स्टेरॉयड और हार्मोन एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs) के ग्लोबल मार्केट में लीडर की भूमिका निभाती है।

सिम्बायोटेक फार्मा शेयर खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

फ्लैट लिस्टिंग के बाद निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तुरंत शेयर बेचकर पैसा निकाल लें या फिर इसे पोर्टफोलियो में बनाए रखें। मार्केट के दिग्गज ब्रोकरेज हाउस ने इस पर अपनी स्ट्रैटेजी शेयर की है। उनका कहना है कि कॉर्टिकोस्टेरॉइड और स्टेरॉयडल-हार्मोन एपीआई (API) सेगमेंट में कंपनी का ग्लोबल मार्केट शेयर काफी मजबूत है। कंपनी के बेहतर फंडामेंटल्स को देखते हुए अलॉटीज कुछ हिस्सा प्रॉफिट बुक करके बाकी शेयर लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड कर सकते हैं। कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं, वे थोड़े शेयर बेचकर मुनाफा निकाल सकते हैं और बाकी बचे हुए शेयरों को कंपनी की भविष्य की ग्रोथ का फायदा उठाने के लिए लॉन्ग टर्म के लिए रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और वित्तीय जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सिफारिश (Buy, Sell Recommendation) न माना जाए। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

त्योहारों पर घर जाना होगा महंगा? लगातार दूसरे महीने बढ़ा ATF, आसमान छू सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम
ITC Share में 4% से ज्यादा की तूफानी तेजी, जानिए Nifty 50 के टॉप गेनर बनने की क्या है बड़ी वजह?