CBSE रिजल्ट के बाद कॉलेज फीस की टेंशन? ये 5 बैंक देंगे सबसे सस्ता Education Loan

Published : May 12, 2026, 01:10 PM ISTUpdated : May 12, 2026, 01:16 PM IST
Education Loan

सार

Cheapest Education Loan: CBSE 12वीं रिजल्ट के बाद लाखों छात्रों और पैरेंट्स के सामने कॉलेज फीस सबसे बड़ी चिंता बन जाती है। ऐसे में कई बैंक कम ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहे हैं। सही बैंक चुनकर छात्र न सिर्फ कम EMI का फायदा ले सकते हैं, बल्कि टैक्स बचत का लाभ भी उठा सकते हैं। जानिए किन 5 बैंकों में सबसे कम ब्याज पर पढ़ाई के लिए लोन मिल रहे हैं... 

Best Bank for Education Loan: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Result 2026) का इंतजार लाखों छात्र और उनकी फैमिली कर रही है। रिजल्ट आते ही आगे की पढ़ाई का खर्च भी चिंता बढ़ाने लगता है। प्राइवेट कॉलेज की फीस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट या विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले कई छात्रों और उनके परिवार के सामने कॉलेज फीस सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है। ऐसे में एजुकेशन लोन (Education Loan) सबसे बड़ा ऑप्शन बनकर सामने आता है, लेकिन सही बैंक नहीं चुना तो आने वाले सालों में EMI का बोझ काफी बढ़ सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ बैंक अभी कम ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहे हैं, साथ ही टैक्स बचाने का फायदा भी मिल सकता है। आइए जानते हैं मई 2026 में कौन से 5 बैंक सबसे कम ब्याज पर एजुकेशन लोन दे रहे हैं।

SBI (State Bank of India)

अगर आप कम ब्याज और भरोसेमंद बैंक तलाश रहे हैं, तो SBI सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बैंक छात्रों को करीब 6.90% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है। खास बात यह है कि 7.5 लाख रुपये तक के कई लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती है। एसबीआई का फायदा यह भी है कि इसकी ब्रांच लगभग हर शहर में मौजूद है और सरकारी योजनाओं का फायदा भी यहां आसानी से मिल जाता है। IIT, NIT और बड़े संस्थानों में एडमिशन लेने वाले छात्रों को बेहतर ऑफर मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।

PNB (Punjab National Bank)

पंजाब नेशनल बैंक भी छात्रों के लिए कम ब्याज दर वाले एजुकेशन लोन देने वाले बड़े सरकारी बैंकों में शामिल है। यहां ब्याज दर लगभग 4% से शुरू होकर अलग-अलग कोर्स और प्रोफाइल के हिसाब से बढ़ सकती है। इस बैंक की खास बात यह है कि कई स्कीम्स में प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती। अगर माता-पिता की इनकम अच्छी है और छात्र अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेता है, तो लोन मंजूर होने की संभावना और बढ़ जाती है।

Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा का एजुकेशन लोन भी काफी सस्ता है। बैंक करीब 6.85% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर लोन ऑफर कर रहा है। यह बैंक भारत के साथ-साथ विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी कई स्कीम्स देता है। अगर छात्र किसी टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेता है, तो कम ब्याज और आसान री-पेमेंट का फायदा मिल सकता है। कई मामलों में प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जाती।

Canara Bank

केनरा बैंक का एजुकेशन लोन उन छात्रों के लिए अच्छा माना जाता है जो सरकारी बैंक की सुरक्षा और कम चार्ज चाहते हैं। यहां ब्याज दर लगभग 7.25% से 10.10% तक मिल सकती है। बैंक की कई स्कीम्स में कम प्रोसेसिंग फीस रखी गई है। इसके अलावा अगर को-एप्लीकेंट (Co-Applicant) यानी माता-पिता की इनकम अच्छी है, तो ब्याज दर में राहत मिल सकती है। बैंक हायर स्टडीज और प्रोफेशनल कोर्सेस दोनों के लिए लोन देता है।

IDFC FIRST Bank

अगर आपको जल्दी लोन अप्रूवल चाहिए और कम पेपरवर्क पसंद है, तो IDFC फर्स्ट बैंक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह प्राइवेट बैंक है, इसलिए इसकी प्रोसेसिंग काफी तेज मानी जाती है। हालांकि इसकी ब्याज दर सरकारी बैंकों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है और प्रोसेसिंग फीस भी लग सकती है। विदेश में पढ़ाई या बड़े अमाउंट वाले लोन के लिए कई छात्र इस बैंक को चुनते हैं। अभी बैंक में एजुकेशन लोन 9.50% से शुरू हो रही है।

एजुकेशन लोन पर टैक्स बचाने का भी मौका

एजुकेशन लोन का एक बड़ा फायदा टैक्स बचत भी है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80E के तहत लोन के ब्याज पर टैक्स छूट मिल सकती है। यानी पढ़ाई पूरी होने के बाद जब आप EMI भरना शुरू करेंगे, तो ब्याज वाले हिस्से पर टैक्स राहत का फायदा लिया जा सकता है। इसलिए लोन लेने से पहले सिर्फ EMI ही नहीं, टैक्स बेनिफिट भी जरूर समझ लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। एजुकेशन लोन की ब्याज दरें, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शर्तें समय-समय पर बैंकों द्वारा बदली जा सकती हैं। यहां दिए गए डिटेल्स बैंक बाजार.कॉम के अनुसार 12 मई 2026 को अपडेट्स हैं। लोन के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या उनकी शाखा में संपर्क कर लेटेस्ट दरों की पुष्टि जरूर करें। हम किसी भी बैंक के साथ जुड़े हुए नहीं हैं और न ही किसी वित्तीय निवेश या लोन की गारंटी देते हैं। लोन लेने का निर्णय पूरी तरह से छात्र और उनके अभिभावकों का होना चाहिए। किसी भी वित्तीय दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले नियम और शर्तों (Terms & Conditions) को ध्यान से जरूर पढ़ें और वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026: एक गलत क्लिक और बैंक अकाउंट साफ! जानें Fake Website और Scam Links से कैसे बचें

इसे भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026: वेबसाइट क्रैश? इन 5 तरीकों से 1 मिनट में निकालें रिजल्ट!

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ONGC Share Next Target: ₹296 के बाद अब कहां तक जाएगा भाव? जानिए अब खरीदने में फायदा या बेचने में
Gold: हर साल कितना सोना खरीद रहा भारत, जानें पिछले 10 साल का पूरा हिसाब