CBSE Fake Website Alert: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट के इंतजार के बीच इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइटों और व्हाट्सएप स्कैम भी बढ़ने लगे हैं।। ठग रिजल्ट दिखाने के बहाने छात्रों और अभिभावकों को जाल में फंसा सकते हैं। ऐसे में रिजल्ट देखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, वरना बैंक अकाउंट साफ हो सकता है।

CBSE 12th Result 2026 Live Updates: अगर आप या आपके घर में कोई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। जैसे-जैसे रिजल्ट की घड़ी नजदीक आ रही है, इंटरनेट पर फेक वेबसाइट्स (Fake Websites) और स्कैम लिंक्स (Scam Links) भी बढ़ने लगती हैं। 18.5 लाख छात्रों की बेसब्री का फायदा उठाकर ठग आपके बैंक खाते पर नजर गड़ाए बैठे हैं। ऐसे में बचने के लिए सावधानी जरूरी है। जानिए रिजल्ट देखने को लिए क्या करें और क्या नहीं, कौन सी गलती करने से बचना चाहिए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CBSE 12th Result 2026: फर्जीवाड़े से कैसे बचें?

आजकल व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि 'रिजल्ट घोषित हो गया है, इस लिंक पर क्लिक करके सबसे पहले मार्कशीट देखें।' याद रखें, ऐसे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ये लिंक आपको एक नकली वेबसाइट पर ले जाते हैं जो हूबहू CBSE की असली साइट जैसी दिखती है। वहां आपसे रोल नंबर के साथ-साथ ओटीपी (OTP) या अन्य निजी जानकारी मांगी जा सकती है, जिससे आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

CBSE 12th Class Result 2026: सिर्फ इन 5 जगहों पर ही चेक करें अपना रिजल्ट

  • धोखाधड़ी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप सिर्फ बोर्ड की आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें। ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करें।
  • डिजिलॉकर (DigiLocker) पर आप पहले से अपनी प्रोफाइल बनाकर रख सकते हैं।
  • सरकारी UMANG App मोबाइल पर रिजल्ट देखने का सेफ तरीका है।
  • बोर्ड द्वारा बताए गए आधिकारिक नंबरों पर ही SMS या मैसेज भेजें।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर अब तक के बड़े अपडेट्स

इस साल लगभग 18.5 लाख छात्र रिजल्ट की राह देख रहे हैं। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई है, लेकिन डिजिलॉकर पर आए 'Coming Soon' के बैनर और पुराने ट्रेंड्स को देखें तो रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में कभी भी आ सकता है। पिछले साल 13 मई को नतीजे आए थे। हर सब्जेक्ट (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों) में कम से कम 33% नंबर लाना अनिवार्य है।

CBSE रिजल्ट में इस बार क्या है नया?

सीबीएसई ने इस बार रिजल्ट को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग (On-Screen Marking) सिस्टम अपनाया है। इसका मतलब है कि आपकी कॉपियां फिजिकल के बजाय कंप्यूटर स्क्रीन पर स्कैन करके जांची गई हैं, ताकि गलतियों की गुंजाइश कम हो और रिजल्ट जल्द आ सके।

इसे भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026: जारी होने वाला है सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, DigiLocker पर अभी करें ये काम, तुरंत मिलेगी मार्कशीट

इसे भी पढ़ें-CBSE 12th Result 2026: वेबसाइट क्रैश? इन 5 तरीकों से 1 मिनट में निकालें रिजल्ट!