एक ही दिन में 4 लाख करोड़ रुपए कम हो गई चीनी अरबपतियों की दौलत, जानिए इसकी वजह

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, चीन के सबसे अमीर शख्स झोंग शानशान ने अपनी संपत्ति (Zhong Shanshan Net Worth) में 5 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की, जबकि टेनसेंट होल्डिंग लिमिटेड (Tencent Holding Limited) के पोनी मा में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट आई।

Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2022 6:00 AM IST

बिजनेस डेस्क। सोमवार को चीन के शेयर बाजारों (China Share Market) में गिरावट आ जाने से चीनी अरबपतियों की दौलत (Chinese Billionaires Wealth) में 53 बिलियन डॉलर यानी 4 लाख करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, चीन के झोंग शानशान की नेटवर्थ (Zhong Shanshan Net Worth) में 5 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली। जबकि टेनसेंट होल्डिंग लिमिटेड के पोनी मा के दौलत में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। झोंग की नोंगफू स्प्रिंग कंपनी के शेयरों में 9.9 फीसदी की गिरावट आई, जो कि कंपनी के आईपीओ के बाद सबसे बड़ी है। हालांकि वह अभी भी 60.3 बिलियन डॉलर के साथ चीन के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर टेंसेंट में 2011 के बाद से सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के बाद कि उसे मनी लॉन्ड्रिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए रिकॉर्ड जुर्माना का सामना करना पड़ रहा है। कभी देश के सबसे धनी व्यक्ति रहे पोनी मा अब 35.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

हांगकांग बाजार में 2008 के बाद सबसे बड़ी गिरावट
चीनी शेयरों में बड़ी गिरावट उस वक्त और ज्यादा हो गई जब अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने बीजिंग से यूक्रेन में युद्ध में मदद करने के लिए कहा। जिसके बाद से चीनी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। अगर चीन रूस की मदद करता है तो चीनी कंपनियों को भी कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर 2008 के बाद से हांगकांग में कारोबार करने वाले हैंग सेंग चाइना एंटरप्राइजेज इंडेक्स ट्रैकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जबकि हैंग सैंग टेक इंडेक्स अपनी स्थापना के बाद से सबसे खराब 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। यही सिलसिला मंगलवार को भी देखने को मिल रहा है।

Latest Videos

यह भी पढ़ेंः- Russia-Ukraine War कम करने की चर्चाओं के बीच सोना ओर चांदी हुआ सस्ता, 5 दिन में 3500 रुपए की गिरावट

इस साल चीनी अरबपतियों की नेटवर्थ 228 अरब डॉलर हुई कम
सोमवार की गिरावट के साथ, दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों में से 76 चीनी अरबपतियों को इस साल 228 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। टेंसेंट सोमवार को 9.8 फीसदी गिरा और मंगलवार को भी गिरावट जारी है और 2019 के बाद से अपनी सबसे कम कीमत की ओर बढ़ रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने पाया कि उसके वीचैट पे ने अन्य मुद्दों के साथ, अवैध उद्देश्यों के लिए मनी ट्रांसफर की अनुमति दी थी। जबकि चीन के उद्योग की दरार ने पहले ही देश के तकनीकी दिग्गजों के अरबों रुपयों को कम कर दिया हे।

यह भी पढ़ेंः- Petrol, Diesel Prices: 9 राज्यों ने फ्यूल पर कम नहीं किया टैक्स, जानिए हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा

इस कंपनी के शेयर में रिकॉर्ड 44 फीसदी की गिरावट
बाइटडांस लिमिटेड के झांग यिमिंग 44.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ देश के दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जैक मा, जो पोनी मा से पहले चीन के सबसे धनी थे, अब 34 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। सरकार द्वारा एक एकाधिकार विरोधी अभियान शुरू करने से पहले, 2020 के अंत में उनकी नेटवर्थ 60 बिलियन डॉलर को पार कर गया। शुक्रवार को, दीदी ग्लोबल इंक के शेयरों में रिकॉर्ड 44 फीसदी की गिरावट आई है।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ