सिगरेट फिर महंगी: Classic और Gold Flake के बढ़े दाम, जानें नए रेट्स

Published : Sep 16, 2026, 03:51 PM IST

Cigarette Price Hike: सिगरेट पीने वालों को बड़ा झटका लगा है। देश की सबसे बड़ी तंबाकू कंपनी ITC ने अपने दो सबसे पॉपुलर ब्रांड्स के दाम बढ़ा दिए हैं। नए छपे MRP वाले पैकेट दुकानों तक पहुंचने लगे हैं, जिससे अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। देखें नए रेट्स…

PREV
15
सिगरेट के किन दो ब्रांड्स के दाम बढ़े?

आईटीसी ने बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले दो ब्रांड्स Classic Connect और Gold Flake Super Star के दामों में बदलाव किया है। डीलरों और रिटेल दुकानों से मिली जानकारी के मुताबिक, नई बढ़ी हुई कीमतों वाले पैकेट्स की सप्लाई शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे दुकानों से पुराना स्टॉक खत्म होगा, ग्राहकों को हर जगह नई कीमत पर ही पैकेट मिलेंगे।

25
Classic Connect Cigarette कितना महंगा?

goodreturns.in के अनुसार, अगर आप Classic Connect पीते हैं, तो अब आपको इसके 20 सिगरेट वाले बड़े पैक के लिए सीधे 38 रुपये ज्यादा देने होंगे। पुराना दाम ₹390 था, जो अब बढ़कर ₹428 हो गया है। ये बढ़ोतरी करीब 9.74 प्रतिशत की है। यानी एक ही झटके में करीब 10 फीसदी का इजाफा इस प्रीमियम ब्रांड के शौकीनों की जेब को खासा ढीला करेगा।

35
Gold Flake Super Star की कीमत अब कितनी?

गोल्ड फ्लेक के 10 सिगरेट वाले छोटे पैकेट पर प्रतिशत के हिसाब से और भी तगड़ा झटका लगा है। इसका पुराना दाम ₹79 था, जो अब ₹89 हो गया है। ये बढ़ोतरी करीब ₹10 (12.66%) की है। रोजमर्रा में छुट्टा सिगरेट या 10 वाला पैकेट खरीदने वाले आम लोगों के बजट पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है।

45
सिगरेट की कीमत अचानक क्यों बढ़ानी पड़ी?

कीमतों में इस उछाल की सबसे बड़ी वजह सरकार का नया टैक्स नियम है। इसी साल 1 फरवरी 2026 से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर 40% जीएसटी के साथ अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लागू की गई थी। टैक्स का भारी बोझ बढ़ने की वजह से कंपनियों की लागत बढ़ गई थी। इस बढ़े हुए टैक्स की भरपाई करने के लिए आईटीसी धीरे-धीरे अपने अलग-अलग ब्रांड्स के दाम बढ़ाकर इसका बोझ ग्राहकों पर डाल रही है।

55
क्या दाम बढ़ने से घटेगी सिगरेट की बिक्री?

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) का मानना है कि कीमतें बढ़ाकर कंपनियां टैक्स के झटके से तो बच सकती हैं, लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। जब सिगरेट के दाम बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं, तो कई लोग या तो सिगरेट कम पीने लगते हैं या सस्ते ब्रांड्स की तरफ शिफ्ट हो जाते हैं। ऐसे में देखना होगा कि ग्राहक इस नए झटके पर कैसा रुख अपनाते हैं और क्या कंपनी आने वाले दिनों में दूसरे ब्रांड्स के दाम भी बढ़ाएगी।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories