दिवाली-छठ पर घर जाने का सॉलिड प्लान! सिर्फ 3 छुट्टियां अप्लाई करें और पाएं पूरे 11 दिन का हॉलिडे ब्रेक

Published : Oct 09, 2026, 07:00 AM IST
Office Leave Hack

सार

Diwali Chhath Puja Leave Plan: दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए लीव कैसे लें? सिर्फ 3 दिन की छुट्टी लेकर बनाएं 9 से 11 दिन का हॉलिडे प्लान। देखिए पूरा कैलेंडर और डेट्स।

Diwali-Chhath Leave Hack: त्योहारी सीजन शुरू होते ही जॉब करने वालों के दिमाग में एक ही कैलकुलेशन दौड़ने लगती है, ऑफिस से छुट्टी कैसे मैनेज करें और घर का टिकट कब का कराएं? घर से दूर रहने वालों के लिए दिवाली का दीया और छठ का ठेकुआ सिर्फ त्योहार नहीं, अपनों से मिलने का सबसे बड़ा इमोशन है। लेकिन हर बार बॉस से लंबी छुट्टी मांगना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता है। अगर आप भी इस बार बिना ज्यादा कैजुअल लीव (CL/PL) गंवाए घर पर लंबा वक्त बिताना चाहते हैं, तो ये स्मार्ट लीव हैक आपके लिए ही है। सही प्लानिंग के साथ सिर्फ 3 दिन की लीव डालकर आप लगातार 9 से 11 दिनों तक घर पर रहकर दोनों महापर्व धूमधाम से मना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

इस बार दिवाली और छठ कब है?

5 दिनों का दिवाली महापर्व कब से कब तक है?

धनतेरस: 6 नवंबर (शुक्रवार)

छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी): 7 नवंबर (शनिवार)

बड़ी दिवाली (लक्ष्मी पूजन): 8 नवंबर (रविवार)

गोवर्धन पूजा: 9 नवंबर (सोमवार)

भैया दूज: 11 नवंबर (बुधवार)

चार दिनों का छठ महापर्व कब से कब तक है?

नहाय-खाय (पहला दिन): 13 नवंबर (शुक्रवार)

खरना (दूसरा दिन): 14 नवंबर (शनिवार)

संध्या अर्घ्य (तीसरा दिन): 15 नवंबर (रविवार)

उषा अर्घ्य या पारण (चौथा दिन): 16 नवंबर (सोमवार)

स्मार्ट लीव फॉर्मूला कैसे सेट करें?

इस बार कैलेंडर का तालमेल कुछ ऐसा बैठा है कि वीकेंड्स और बीच के गैप्स का सही इस्तेमाल करके आप महज 3 कैजुअल लीव में लगातार 9 से 11 दिनों की छुट्टी निकाल सकते हैं। जानिए किस दिन क्या प्लान करना है...

7 और 8 नवंबर (शनिवार-रविवार): पहले वीकेंड पर घर वापसी और बड़ी दिवाली

छुट्टी की शुरुआत पहले वीकेंड से ही हो जाएगी। 7 नवंबर को शनिवार होने के चलते ज्यादातर ऑफिस में छुट्टी रहती है, जिसका फायदा उठाकर आप छोटी दिवाली पर घर की यात्रा पूरी कर सकते हैं। इसके अगले दिन यानी 8 नवंबर (रविवार) को बड़ी दिवाली का त्योहार पूरे परिवार के साथ धूमधाम और इत्मीनान से मनाया जा सकता है।

9 नवंबर (सोमवार): गोवर्धन पूजा का पहला हॉलिडे

दिवाली के ठीक अगले दिन यानी सोमवार को ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में गोवर्धन पूजा का सार्वजनिक या वैकल्पिक अवकाश रहता है। इस तरह हफ्ते का पहला दिन बिना किसी पर्सनल लीव के त्योहार की खुशियों में निकल जाएगा।

10 नवंबर (मंगलवार): अप्लाई करें अपनी पहली लीव (Leave 1)

इस पूरे हफ्ते में 10 नवंबर को ऑफिस खुला रहेगा। बस यहीं आपको अपनी चतुराई दिखानी है। अपने लीव कोटा से पहली कैजुअल लीव (CL) इस दिन के लिए अप्लाई कर दीजिए। ऐसा करते ही आपकी छुट्टी का फ्लो टूटेगा नहीं।

11 नवंबर (बुधवार): भैया दूज की सरकारी छुट्टी

हफ्ते के बीच में यानी बुधवार को भैया दूज का पर्व है। इस दिन देश भर के ज्यादातर कॉर्पोरेट और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहती है। यानी बिना कोई छुट्टी खर्च किए आपको परिवार के साथ त्योहार मनाने का पूरा मौका मिल जाएगा।

12 नवंबर (गुरुवार): अप्लाई करें अपनी दूसरी लीव (Leave 2)

भैया दूज और छठ पूजा के बीच में गुरुवार का दिन वर्किंग रहेगा। यहां आपको अपनी दूसरी आधिकारिक छुट्टी (Leave 2) डालनी होगी। इससे भैया दूज के तुरंत बाद आपको छठ की तैयारियों में हाथ बंटाने का पूरा वक्त मिल जाएगा।

13 नवंबर (शुक्रवार): अप्लाई करें अपनी तीसरी लीव (Leave 3)

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत इसी दिन नहाय-खाय के साथ होगी। शुक्रवार को अपनी तीसरी और आखिरी लीव (Leave 3) अप्लाई करें। इसके साथ ही आपकी तीनों छुट्टियां पूरी हो जाएंगी और आपका हॉलिडे सीधे अगले वीकेंड से जुड़ जाएगा।

14 और 15 नवंबर (शनिवार-रविवार): दूसरे वीकेंड पर खरना और संध्या अर्घ्य

तीसरी लीव लेते ही आप सीधे दूसरे वीकेंड में प्रवेश कर जाएंगे। 14 नवंबर को शनिवार के दिन खरना का प्रसाद बनेगा और 15 नवंबर को रविवार की शाम नदी-तालाब के घाटों पर डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) दिया जाएगा। दोनों दिन वीकेंड होने के चलते ऑफिस का कोई तनाव नहीं रहेगा।

16 नवंबर (सोमवार) के लिए बोनस टिप, 11 दिन तक बढ़ जाएगी छुट्टी

छठ महापर्व का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य (उषा अर्घ्य) देने और पारण के साथ होता है। अगर आप इस दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) ले लेते हैं या सिर्फ एक एक्स्ट्रा लीव जोड़ लेते हैं, तो आपका ये पूरा टूर 7 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक यानी सीधे 11 दिनों का लंबा वेकेशन बन जाएगा।

घर निकलने से पहले इन 3 बातों का रखें खास ध्यान

बॉस को अभी से मेल ड्रॉप करें

त्योहारी सीजन में हर टीम में छुट्टियों की होड़ मचती है। अगर आप अभी से अपने कैलेंडर पर लीव मार्क कर देंगे, तो आखिरी वक्त पर 'लीव रिजेक्ट' होने का डर नहीं रहेगा।

ट्रेन और फ्लाइट का तत्काल या प्री-बुकिंग अलर्ट

दिवाली और छठ स्पेशल ट्रेनों में सीटें तेजी से भरती हैं। अगर कंफर्म टिकट नहीं मिला है, तो तत्काल टिकट और स्पेशल ट्रेनों के नोटिफिकेशन पर नजर रखें।

काम का बैकअप प्लान तैयार रखें

जाने से पहले अपने जरूरी काम पूरे कर लें या किसी साथी को हैंडओवर दे दें, ताकि घर पर बैठकर लैपटॉप खोलने की नौबत न आए।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सामान्य कैलेंडर तारीखों, वीकेंड्स और सामान्य सरकारी/कॉर्पोरेट अवकाश के आधार पर एक सुझाव के तौर पर तैयार किया गया है। अलग-अलग राज्यों, सरकारी विभागों और निजी संस्थानों (प्राइवेट कंपनियों) में त्योहारों की छुट्टियां और लीव पॉलिसी अलग हो सकती हैं। अपनी यात्रा टिकट और छुट्टियों की पुष्टि करने से पहले अपने ऑफिस के एचआर (HR) या आधिकारिक लीव कैलेंडर जरूर चेक कर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PPF-सुकन्या खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, Post Office ने अचानक बदला यह नियम!
TCS Share: बंपर नतीजे और ₹12 डिविडेंड के बाद कल भागेगा टाटा कंपनी का शेयर? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट्स