अगली रामनवमी तक बन सकते हैं लखपति: छुट्टी के 2 घंटे बर्बाद करने की बजाय शुरू करें ये 5 ऑनलाइन काम

Published : Mar 26, 2026, 01:19 PM IST

Money Making Tips: आज रामनवमी है। हर तरफ उत्सव का माहौल है। दफ्तर-बाजार बंद हैं, लेकिन ज्यादातर लोग दिन सोकर या रील स्क्रॉल कर बिता रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 2 घंटे देकर आप अगले साल तक घर बैठे लखपति बन सकते हैं। जानिए 5 ऑनलाइन काम... 

PREV
16

मोबाइल से कंटेंट राइटिंग

अगर आपको लिखना पसंद है या आप अपनी बात को अच्छे से समझा सकते हैं, तो कंटेंट राइटिंग आपके लिए सोने की खान है। आज के समय में हर वेबसाइट और न्यूज़ पोर्टल को अच्छे राइटर्स की जरूरत होती है। आप फ्रीलांसिंग वेबसाइट्स जैसे Fiverr या Upwork पर रजिस्टर कर सकते हैं या सीधे न्यूज पोर्टल्स को अपना सैंपल भेज सकते हैं। एक अच्छी स्टोरी लिखने के आपको 500 से 2,000 रुपए तक मिल सकते हैं। महीने के 30 आर्टिकल भी आपकी अच्छी कमाई करा सकता है और अगले साल तक आपको लखपति बना सकता है।

26

सोशल मीडिया मैनेजर

आप दिनभर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं, तो क्यों न इसे कमाई का जरिया बनाएं? कई छोटे दुकानदार, डॉक्टर या इन्फ्लुएंसर्स के पास समय नहीं होता कि वो अपना पेज मैनेज करें। आपका काम उनके लिए फोटो पोस्ट करना, कमेंट्स का जवाब देना और छोटी रील बनाना होगा। एक क्लाइंट से आप महीने के 5,000 से 10,000 रुपए आसानी से ले सकते हैं। 3-4 क्लाइंट्स मतलब आपकी अच्छी एक्स्ट्रा इनकम फिक्स हो सकती है।

36

ऑनलाइन ट्यूशन या कंसल्टिंग

क्या आपकी मैथ अच्छी है या आप अच्छा खाना बनाना जानते हैं या फिर आपको योग की जानकारी है? जो भी हुनर आपके पास है, दुनिया उसे सीखने के लिए तैयार है। Zoom या Google Meet के जरिए क्लासेस शुरू कर सकते हैं। शुरुआत अपने पड़ोस या दोस्तों के बच्चों से कर सकते हैं। अगर आप 10 बच्चों को भी 500 रुपए महीने पर पढ़ाते हैं, तो बिना किसी निवेश के हर महीने 5,000 रुपए फिक्स हो जाते हैं।

46

एफिलिएट मार्केटिंग

यह सबसे आसान काम है। आपको बस Amazon या Flipkart जैसी बड़ी कंपनियों के 'एफिलिएट पार्टनर' बनना है। आपको किसी अच्छे प्रोडक्ट (जैसे मोबाइल, किताब या कपड़े) का लिंक अपने WhatsApp ग्रुप या स्टेटस पर शेयर करना है। अगर कोई आपके लिंक से खरीदारी करता है, तो कंपनी आपको सीधा कमीशन देती है। फेस्टिवल सीजन में लोग जमकर शॉपिंग करते हैं, ऐसे में आपकी कमाई हजारों में पहुंच सकती है।

56

डेटा एंट्री और सर्वे

अगर आपके पास लैपटॉप या स्मार्टफोन है और आपकी टाइपिंग स्पीड ठीक है, तो डेटा एंट्री आपके लिए बेस्ट है। कई कंपनियां अपने डेटा को फीड करने के लिए पार्ट-टाइम वर्कर्स ढूंढती हैं। इसे शुरू करने के लिए Amazon Mechanical Turk या Toluna जैसी साइट्स पर छोटे-छोटे सर्वे और टास्क पूरे करें। यह काम आप रात में सोने से पहले या सफर के दौरान भी कर सकते हैं, जिससे आपकी पॉकेट मनी निकलती रहेगी।

66

लखपति बनने का तरीका?

पैसा कभी भी रातों-रात नहीं आता है, लेकिन अगर आप आज रामनवमी के शुभ अवसर पर संकल्प लें कि आप रोज के 2 घंटे इन कामों को देंगे, तो धीरे-धीरे आपकी इनकम बढ़ती जाएगी। कंसिस्टेंसी (लगातार काम करना) से आप एक साल में लाखों रुपए कमा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। ऑनलाइन कमाई से जुड़े सभी तरीके आपकी मेहनत, समय, स्किल और कंसिस्टेंसी पर निर्भर करते हैं। हम यह दावा नहीं करते कि बताए गए तरीकों से हर कोई निश्चित रूप से लखपति बन जाएगा या समान इनकम जेनरेट करेगा। फ्रीलांसिंग, एफिलिएट मार्केटिंग, ऑनलाइन ट्यूशन या अन्य किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम शुरू करने से पहले संबंधित वेबसाइट की शर्तें और पॉलिसी ध्यान से पढ़ लें। किसी भी तरह के निवेश, पेमेंट या पर्सनल जानकारी शेयर करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। किसी भी निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories