Ram Navami Stock Picks: रामनवमी पर मार्केट बंद, लेकिन ये 5 स्टॉक्स चमकाएंगे किस्मत! एक की कीमत सिर्फ ₹250

Published : Mar 26, 2026, 12:11 PM IST

Ram Navami Stock Market: आज रामनवमी पर शेयर बाजार बंद है, लेकिन ये 5 स्टॉक्स आपके लिए कमाई का महा-मुहूर्त बना सकते हैं। TCS से लेकर L&T तक, जानें क्यों ब्रोकरेज फर्म इन पर फिदा हैं और लॉन्ग टर्म तक कितना मुनाफा हो सकता है।

PREV
15

TCS Share Price Target

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को लेकर बाजार के जानकारों का नजरिया बेहद पॉजिटिव बना हुआ है। मोतीलाल ओसवाल जैसी दिग्गज ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि वैश्विक स्तर पर भले ही थोड़ी अनिश्चितता हो, लेकिन डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की मांग कभी कम नहीं होने वाली। टीसीएस को हाल के दिनों में कई बड़े और महत्वपूर्ण सौदे (Deal Wins) मिले हैं, जो आने वाली तिमाहियों में कंपनी की आय को मजबूती देंगे। 25 मार्च को यह स्टॉक 2,377.90 रुपए पर बंद हुआ था। मोतीलाल ओसवाल ने इसका लॉन्ग टर्म टारगेट 4,400 रुपए तय किया है। मतलब इसमें करीब 86% का छप्परफाड़ मुनाफा मिल सकता है।

25

Mahindra & Mahindra Share Price Target

ऑटोमोबाइल सेक्टर में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) एक ऐसी कंपनी बनकर उभरी है जिसने अपनी एसयूवी (SUV) रेंज से बाजार पर कब्जा कर लिया है। नोमुरा की लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि थार, स्कॉर्पियो और एक्सयूवी सीरीज की जबरदस्त वेटिंग लिस्ट यह बताने के लिए काफी है कि कंपनी के पास काम की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा, महिंद्रा अब इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी बहुत आक्रामक तरीके से कदम बढ़ा रही है और उनके ट्रैक्टर बिजनेस में भी सुधार के संकेत हैं। 3,125.10 रुपए के मौजूदा भाव पर खड़ा यह शेयर लॉन्ग टर्म में 4,662 रुपए के स्तर को छू सकता है, जिससे निवेशकों को करीब 52% की शानदार बढ़त देखने को मिल सकती है।

35

JSW Infra Share Price Target

भारत जैसे बढ़ते देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स की भूमिका सबसे अहम है और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर इसी का एक बड़ा हिस्सा है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने इस स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए कहा है कि कंपनी अपनी क्षमता विस्तार (Capacity Expansion) पर जो जोर दे रही है, उसका सीधा फायदा उसके मुनाफे पर दिखेगा। जैसे-जैसे देश का एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स सेवाओं की मांग बढ़ती जा रही है। 257.85 रुपए के मौजूदा स्तर का टारगेट प्राइस ब्रोकरेज ने 360 रुपए दिया है। मतलब लॉन्ग टर्म में यह करीब 41% तक का रिटर्न दे सकता है।

45

Max Healthcare Share Price Target

हेल्थकेयर सेक्टर हमेशा से एक 'एवरग्रीन' सेक्टर रहा है और मैक्स हेल्थकेयर इस रेस में सबसे आगे खड़ी कंपनियों में से एक है। जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आने वाले समय में अपने बेड की संख्या बढ़ाने और नए अस्पतालों के विस्तार पर भारी निवेश कर रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या और प्रीमियम सेवाओं की मांग ने इस स्टॉक के लिए निवेश का एक मजबूत केस तैयार किया है। फिलहाल यह शेयर 992.80 रुपए पर उपलब्ध है, लेकिन इसके बिजनेस मोमेंटम को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1,320 रुपए रखा गया है। निवेशकों के लिए यह लॉन्ग टर्म में करीब 35% की कमाई कर सकता है।

55

L&T Share Price Target

जब भी भारत के बुनियादी ढांचे या बड़े प्रोजेक्ट्स की बात होती है, तो एलएंडटी (Larsen & Toubro) का नाम सबसे पहले आता है। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि शॉर्ट टर्म में कुछ रेवेन्यू को लेकर अनिश्चितता हो सकती है, लेकिन मिडियम से लॉन्ग टर्म में कंपनी का आउटलुक बेहद शानदार है। अयोध्या के राम मंदिर से लेकर देश की बड़ी मेट्रो परियोजनाओं तक, एलएंडटी की मौजूदगी हर जगह है। 3,659 रुपए के मौजूदा भाव पर मिल रहे इस दिग्गज शेयर का टारगेट प्राइस ब्रोकरेज ने 4,420 रुपए दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते सरकारी खर्च का फायदा सीधे इस कंपनी को मिलेगा, जिससे निवेशकों को करीब 24% का रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और इसे निवेश की सलाह (Investment Advice) न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Certified Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories