
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) जल्द ही एक नया इतिहास रच सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने वाले हैं। अनुमान है कि उनकी कुल संपत्ति बढ़कर करीब 1.11 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क की एयरोस्पेस कंपनी SpaceX आज यानी 12 जून को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च कर रही है। माना जा रहा है कि यह शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी लिस्टिंग्स में से एक होगी। एलन मस्क की स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी Nasdaq पर 'SPCX' टिकर सिंबल के साथ लिस्ट होगी। इसकी लिस्टिंग अमेरिकी समय के मुताबिक सुबह 9:30 बजे होगी, जो भारतीय समय के हिसाब से शाम 7 बजे है। अनुमान है कि इस IPO के बाद कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.77 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।
मस्क के पास SpaceX में करीब आधी हिस्सेदारी है। अगर कंपनी का वैल्यूएशन अनुमान के मुताबिक रहता है, तो उनकी पर्सनल नेटवर्थ 1.11 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि 1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति ताइवान, आयरलैंड, स्वीडन और सिंगापुर जैसे देशों की सालाना GDP से भी ज्यादा है।
एक हालिया अनुमान के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति अभी करीब 707 अरब डॉलर है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अकेले 2026 में ही उनकी संपत्ति में करीब 87.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।