EPFO 3.0: ATM से PF का पैसा कब से निकलेगा? पूरा पैसा मिलेगा या नहीं? जान लें नई लिमिट और 3 जरूरी शर्तें

Published : May 08, 2026, 11:15 AM IST

EPFO New Rules: अब आपको पीएफ के पैसों के लिए हफ्तों इंतजार करने या दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। EPFO 3.0 के तहत आप ATM और UPI के ज़रिये भी अपना पैसा निकाल सकेंगे। जानिए यह सुविधा कब से शुरू हो रही है, नया नियम और इसकी लिमिट क्या है... 

PREV
15

ATM से कब से निकलेगा PF का पैसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मई 2026 के आखिरी हफ्ते तक EPFO इस नई सुविधा को शुरू कर सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इमरजेंसी में आपको क्लेम सेटल होने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। आप सीधे ATM मशीन पर जाकर पैसे निकाल पाएंगे।

25

ATM से PF का कितना पैसा निकाल पाएंगे?

आप अपने पीएफ खाते का पूरा पैसा ATM या UPI से नहीं निकाल सकते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप अपने कुल बैलेंस का केवल 50% हिस्सा ही इस तरीके से निकाल पाएंगे। बाकी पैसे के लिए आपको पुराने ऑनलाइन क्लेम वाले तरीके का ही इस्तेमाल करना होगा।

35

कैसे काम करेगा यह सिस्टम?

EPFO अपने मेंबर्स को एक खास ATM कार्ड जारी करने की योजना बना रहा है। यह कार्ड सीधे आपके पीएफ अकाउंट से जुड़ा होगा। आप किसी भी साधारण ATM की तरह इससे पैसे निकाल सकेंगे। UPI के जरिए भी आप छोटे ट्रांजेक्शन या विड्रॉल कर पाएंगे।

45

EPFO 3.0 की 3 सबसे जरूरी शर्तें

UAN एक्टिव होना चाहिए: आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव होना अनिवार्य है।

KYC पूरी हो: आपके खाते के साथ आधार, पैन (PAN) और बैंक अकाउंट की सही जानकारी जुड़ी होनी चाहिए।

लिंक्ड मोबाइल नंबर: आपका मोबाइल नंबर आधार और UAN से जुड़ा होना चाहिए ताकि OTP वेरिफिकेशन हो सके।

55

EPFO अब पहले से ज्यादा सुपरफास्ट

श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, EPFO ने पिछले साल (2025-26) रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम सेटल किए हैं। इसमें से करीब 71% एडवांस क्लेम तो महज 3 दिनों के अंदर ऑटो मोड से निपटा दिए गए। अब चेक बुक की फोटो अपलोड करने या मालिक (Employer) की मंजूरी के लिए रुकने का झंझट भी धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories