नौकरी के लिए सिर्फ CTC मत पूछिए, सबसे पहले होना चाहिए PF से जुड़ा ये सवाल!

Published : Jul 03, 2026, 02:02 PM IST
Job Interview

सार

PF New Rules: नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं? EPFO के नए नियम के बाद अब सिर्फ CTC पूछने से काम नहीं चलेगा। HR से एक जरूरी सवाल पूछना भी बेहद जरूरी है।

EPFO New Rules 2026: जब भी आप नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, तो आपका पूरा फोकस सिर्फ एक ही बात पर होता है, 'सर-मैम, इस पोस्ट के लिए CTC (कॉस्ट-टू-कंपनी) कितना मिलेगा?' लेकिन EPFO के नए नियमों में जो बड़ा बदलाव किया है, उसके बाद अब आपको इंटरव्यू टेबल पर अपनी आदत बदलनी होगी। अगर आप अब भी सिर्फ कुल सीटीसी पूछकर ऑफर लेटर साइन कर देंगे, तो हो सकता है कि आज तो आपको ज्यादा सैलरी मिल जाए, लेकिन आपके बुढ़ापे या रिटायरमेंट की जमा-पूंजी आधी रह जाए। आइए जानते हैं कि ईपीएफओ के नए नियम के बाद अब आपको HR से कौन-सा नया सवाल पूछना है।

इंटरव्यू में HR से अब क्या पूछना है?

अब तक कंपनियां आपकी पूरी बेसिक सैलरी का 12% पीएफ में काटती थीं और खुद भी उतना ही पैसा मिलाती थीं, लेकिन नए नियम के बाद सरकार ने कंपनियों को एक बहुत बड़ी छूट दे दी है। अब किसी भी कंपनी के लिए सिर्फ ₹15,000 की सैलरी पर ही 12% यानी अधिकतम ₹1,800 का पीएफ काटना कानूनी रूप से जरूरी है। इसलिए, अब जब आप इंटरव्यू के आखिरी राउंड में बैठें, तो एचआर से यह सवाल पूछें कि 'सर, मेरा पीएफ सिर्फ ₹1,800 कटेगा या आप मेरी पूरी बेसिक सैलरी पर 12% का कॉन्ट्रीब्यूशन (योगदान) देंगे?'

PF का ये सवाल पूछना क्यों जरूरी है?

मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी ₹30,000 है। पुराने नियम के हिसाब से आपका ₹3,600 पीएफ कटता था और इतनी ही रकम कंपनी देती थी। नए नियम के मुताबिक, कंपनी अब कानूनी रूप से सिर्फ ₹1,800 देने के लिए बाध्य है। अगर कंपनी अपनी जेब बचाने के लिए सिर्फ ₹1,800 देगी, तो बाकी का ₹1,800 आपकी इन-हैंड सैलरी में तो जुड़ जाएगा, लेकिन कंपनी की तरफ से मिलने वाला एक्स्ट्रा पैसा बंद हो जाएगा।

EPFO का नया नियम फायदा देगा या नुकसान?

नए नियम से नौकरीपेशा लोगों के सामने एक अजीब स्थिति पैदा हो गई है। आप इसे दो अलग-अलग तरह से देख सकते हैं। पीएफ में कम पैसा कटने से हर महीने आपके बैंक अकाउंट में आने वाली सैलरी (In-Hand Salary) थोड़ी बढ़ जाएगी। जो लोग शुरुआत में ज्यादा कैश चाहते हैं, उन्हें यह अच्छा लग सकता है। पीएफ पर फिलहाल करीब 8.25% का शानदार ब्याज मिलता है। अगर आप हर महीने कम पैसा जमा करेंगे, तो कंपाउंडिंग (Compounding) का जादू खत्म हो जाएगा और रिटायरमेंट के समय मिलने वाला फंड (Retirement Fund) बहुत छोटा रह जाएगा।

पीएफ को लेकर देरी अब नहीं चलेगी

नए नियम में कर्मचारियों के हक में एक बेहद शानदार फैसला भी लिया गया है। अब अगर आप नौकरी बदलते हैं या पैसों की जरूरत पर पीएफ, पेंशन या इंश्योरेंस का क्लेम करते हैं, तो पीएफ ऑफिस को 20 दिन के भीतर आपका पैसा हर हाल में ट्रांसफर करना होगा। अगर बिना किसी ठोस वजह के आपके क्लेम में देरी होती है, तो संबंधित पीएफ कमिश्नर पर सख्त कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, देरी के बदले मिलने वाला 12% सालाना का हर्जाना (ब्याज) सीधे उस अधिकारी की सैलरी से काटकर आपको दिया जाएगा।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। EPFO नियमों का असर कंपनी की पॉलिसी, रोजगार अनुबंध (Employment Contract) और कर्मचारी की व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। किसी भी नौकरी, वित्तीय या PF से जुड़े निर्णय से पहले संबंधित कंपनी, HR डिपार्टमेंट या आधिकारिक EPFO गाइडलाइंस की जानकारी जरूर कंफर्म कर लें।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ई-रिक्शा में खराबी लाने वाले ऐप्स ऐप स्टोर से हटाए गए: सरकार का एक्शन
EPF Scheme 2026: अब PF में 1800 रु से ज्यादा कटेगा या नहीं? पूरी तरह आपकी मर्जी, जानिए नए नियम का आपकी सैलरी पर असर