PF Withdrawal New Rules: नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। EPFO ने पीएफ नियमों में 5 बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब जरूरत पड़ने पर आप खाते से 90% तक पैसा निकाल सकेंगे, नौकरी छूटने पर भी 2 महीने में पूरा पैसा मिलेगा। जानिए ये बदलाव क्या हैं..
अब तक नियम ये था कि आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) करते समय आपको अपने पीएफ खाते में कम से कम 25% पैसा छोड़ना जरूरी होता था। लेकिन नए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब खाते में सिर्फ 10% बैलेंस रखना काफी होगा। यानी जरूरत पड़ने पर आप अपनी जमा राशि का 90% हिस्सा आसानी से निकाल सकेंगे।
25
नौकरी छूटने पर 1 साल नहीं, सिर्फ 2 महीने में मिलेगा पूरा पैसा
पिछले साल अक्टूबर 2025 में नियम बदला गया था कि नौकरी जाने के बाद पूरा पीएफ निकालने के लिए 12 महीने इंतजार करना होगा। इससे बेरोजगार हुए लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। अब बोर्ड ने पुराना नियम फिर से बहाल कर दिया है। यानी नौकरी छूटने के सिर्फ 2 महीने बाद आप अपने पीएफ खाते का पूरा हिसाब (Final Settlement) कर सकेंगे। हालांकि, पेंशन के पैसे निकालने के लिए 36 महीने की समयसीमा पहले जैसी ही रहेगी।
35
रिटायरमेंट के बाद हर महीने किस्त में मिलेगा पीएफ का पैसा
रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए EPFO एक नई सुविधा (Systematic Withdrawal Plan- SWP) शुरू करने जा रहा है। इसके तहत रिटायरमेंट पर एकमुश्त पैसा निकालने के बजाय आप उसे खाते में ही रखकर हर महीने तय किस्त के रूप में ले सकेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि खाते में बचे हुए पैसे पर आपको ब्याज भी मिलता रहेगा। यह नियम करीब दो महीने में लागू होने की उम्मीद है, जिससे 55 साल से ऊपर के करीब 6.32 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा।
केंद्रीय कैबिनेट ने अनिवार्य पीएफ कवरेज की मंथली सैलरी लिमिट को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, इस फैसले से 50 लाख से 1 करोड़ नए कर्मचारियों को पीएफ, पेंशन और बीमा का सुरक्षा कवच मिलेगा।
55
डिलीवरी बॉय और घरेलू कामगारों का भी खुलेगा पीएफ खाता
EPFO अब गिग वर्कर्स जैसे डिलीवरी पार्टनर, कैब ड्राइवर और घरों में काम करने वाले लोगों को भी सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने ऐसे प्रस्ताव पर चर्चा की है, जिससे ये लोग बिना किसी कंपनी के डिजिटल माध्यम से अपने UAN खाते में पैसा जमा कर सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों से मिलने वाली टिप या छोटी पेमेंट भी सीधे पीएफ खाते में जुड़ सकेगी।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) और केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए प्रस्तावों की जानकारी पर आधारित है। इनमें से कई प्रावधान आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पूरी तरह लागू होंगे। पीएफ निकासी या क्लेम करने से पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा नियमों की पुष्टि जरूर कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।