
EPFO Portal Shutdown Update: अगर आप इस वीकेंड अपने पीएफ (PF) खाते से एडवांस पैसा निकालने या फाइनल सेटलमेंट के लिए क्लेम फाइल करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत जरूरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने ऑफिशियल मेंबर पोर्टल की सबसे मुख्य सर्विस को अगले 3 दिनों के लिए पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। अगर आप अगले 72 घंटों के भीतर पोर्टल पर जाकर कोई नया क्लेम डालेंगे, तो आपका काम अटक सकता है। आइए जानते हैं कि यह सर्विस कब से कब तक बंद रहेगी, कौन-कौन से काम प्रभावित होंगे और इस दौरान आप अपना पीएफ बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं...
EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जारी किए गए एक आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, सिस्टम अपग्रेड के चलते ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। 26 जून 2026 की रात 00:00 बजे से यानी आज आधी रात से 28 जून 2026 की रात 23:59 बजे तक पोर्टल ठप रहेगा। 29 जून 2026 की सुबह 00:00 बजे से पोर्टल फिर से पूरी तरह काम करने लगेगा।
नया क्लेम सबमिट करना: आप पीएफ निकालने या एडवांस के लिए कोई भी नया क्लेम ऑनलाइन फाइल नहीं कर सकेंगे।
मौजूदा क्लेम का प्रॉसेस होना: जो क्लेम पहले से सिस्टम में हैं, उनकी प्रोसेसिंग भी इस विंडो के दौरान रुकी रहेगी।
EPFO ने साफ किया है कि जिन लोगों ने इस माइग्रेशन से पहले अपने क्लेम जमा कर दिए हैं, उन्हें कैंसिल नहीं किया जाएगा। जैसे ही 29 जून को सिस्टम दोबारा लाइव होगा, उन पर काम शुरू हो जाएगा।
EPFO अपने टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटाबेस को अपग्रेड कर रहा है। इस 'सिस्टम माइग्रेशन' का मकसद क्लेम प्रोसेसिंग को पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और आसान बनाना है, ताकि भविष्य में करोड़ों सब्सक्राइबर्स के क्लेम चंद दिनों में सेटल हो सकें।
Umang App का इस्तेमाल करें
EPFO अब क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए वॉट्सऐप पर भी जानकारी देता है। आप अपने रीजनल ऑफिस के वॉट्सऐप नंबर पर 'Hello' लिखकर चौबीसों घंटे सामान्य जानकारियां पा सकते हैं। सेंट्रल दिल्ली कार्यालय के तहत आने वाले 8178457507 और साउथ दिल्ली कार्यालय के लिए 9717547174 पर मैसेज कर सकते हैं। अन्य क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नंबर हैं।
अगर आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड है, तो अपने फोन से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल दें। दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और एसएमएस के जरिए आपके खाते का पूरा बैलेंस आपके सामने होगा।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मैसेज टाइप करें: EPFOHO UAN और इसे 7738299899 पर भेज दें। यह सर्विस हिंदी, अंग्रेजी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।
अगर आपको पैसे की बहुत ज्यादा इमरजेंसी नहीं है, तो सबसे समझदारी भरा फैसला यही होगा कि आप 29 जून 2026 को नया सिस्टम लाइव होने का इंतजार करें। अपग्रेड के बाद जब आप क्लेम करेंगे, तो आपका पैसा पहले से कहीं ज्यादा तेजी से आपके बैंक खाते में आ जाएगा। किसी भी अन्य सहायता के लिए आप EPFO के हेल्पलाइन नंबर 14470 पर भी कॉल कर सकते हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।