EPFO का बड़ा तोहफा! WhatsApp पर सिर्फ 'Hi' लिखते ही पता चलेगा PF बैलेंस, जानें पूरा तरीका

Published : Nov 17, 2026, 03:16 PM IST
EPFO WhatsApp service launch

सार

EPFO WhatsApp Service: अब PF बैलेंस चेक करने और पासबुक डाउनलोड करने के लिए पोर्टल खोलने की जरूरत नहीं। WhatsApp पर सिर्फ Hi लिखकर भेजें और जानें बैलेंस चेक करने का पूरा तरीका।

अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। अब अपना प्रोविडेंट फंड बैलेंस जानने या पासबुक डाउनलोड करने के लिए बार-बार EPFO की वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने WhatsApp पर नई सुविधा शुरू की है। इसके जरिए कर्मचारी घर बैठे PF बैलेंस, पिछले पांच ट्रांजैक्शन और पासबुक की जानकारी हासिल कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए सिर्फ एक मैसेज भेजना होगा।

EPFO ने शुरू की WhatsApp पर नई सुविधा

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर 2026 को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इस नई डिजिटल सेवा की शुरुआत की। श्रम मंत्रालय के मुताबिक, इसका उद्देश्य करोड़ों PF खाताधारकों को आसान और तेज सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई सुविधा के जरिए कर्मचारियों को सामान्य जानकारी हासिल करने के लिए EPFO कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी।

यह भी पढ़ें: आजम खान की जेल के पीछे किसका हाथ? राजभर ने अखिलेश यादव पर फोड़ा सियासी बम!

WhatsApp पर कैसे चेक करें PF बैलेंस?

EPFO की नई सुविधा इस्तेमाल करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • अपने मोबाइल में EPFO का WhatsApp नंबर +91 8796441800 सेव करें।
  • WhatsApp खोलकर इस नंबर पर Hi लिखकर भेजें।
  • चैटबॉट के जवाब में अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  • इसके बाद उपलब्ध सेवाओं में से 'Check PF Balance' का विकल्प चुनें।
  • पहचान सत्यापन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP का इस्तेमाल करें।
  • सत्यापन पूरा होने पर PF बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

यह सुविधा इस्तेमाल करने के लिए UAN से लिंक मोबाइल नंबर का उपयोग करना बेहतर रहेगा।

PF पासबुक भी कर सकेंगे डाउनलोड

नई WhatsApp सेवा केवल बैलेंस चेक करने तक सीमित नहीं है। कर्मचारी इसके जरिए अपनी PF पासबुक भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए चैटबॉट में 'Download Passbook' का विकल्प चुनना होगा। जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद पासबुक उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कर्मचारी यह भी देख सकेंगे कि उनके खाते में कितनी रकम जमा हुई है और नियोक्ता की ओर से कितना योगदान दिया गया है।

पिछले 5 ट्रांजैक्शन की मिलेगी जानकारी

EPFO ने WhatsApp पर पिछले पांच ट्रांजैक्शन देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इससे कर्मचारी अपने PF खाते में हाल ही में जमा हुई रकम और अन्य लेनदेन की जानकारी हासिल कर सकेंगे। खासकर उन कर्मचारियों के लिए यह सुविधा उपयोगी है, जो जानना चाहते हैं कि उनकी कंपनी ने समय पर PF का पैसा जमा किया है या नहीं।

WhatsApp इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

EPFO की नई सुविधा का लाभ उठाते समय सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। हमेशा आधिकारिक और वेरिफाइड WhatsApp अकाउंट का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति को अपना OTP, UAN पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी न दें। शुरुआती दिनों में चैटबॉट से जुड़ी तकनीकी परेशानियां भी सामने आई हैं। ऐसे में सेवा काम नहीं करने पर कर्मचारी EPFO के आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank Share का जबरदस्त कमबैक: 20 दिन में 25% उछला शेयर, लेकिन आज क्यों थमी रफ्तार?

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

HDFC Bank Share का जबरदस्त कमबैक: 20 दिन में 25% उछला शेयर, लेकिन आज क्यों थमी रफ्तार?
Tata Share: RBI के एक लेटर से रॉकेट बना टाटा का ये शेयर, 9% उछला भाव, अब आगे क्या?