FD New Rules 1 October: अगर आपने बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी करा रखी है, तो 1 अक्टूबर 2026 से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। RBI ने पैसों के लेनदेन और एफडी के नियमों को लेकर नया आदेश जारी किया है, जिससे अब बैंकों की मनमर्जी पर ब्रेक लगेगा।
अब तक बड़ी रकम की एफडी पर बैंक अक्सर अपने हिसाब से मोलभाव या अलग-अलग ब्याज दरें तय कर लेते थे। लेकिन 1 अक्टूबर से ये तरीका पूरी तरह बंद हो जाएगा। नए नियम के तहत बैंकों को हर कामकाजी दिन सुबह अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ये बताना होगा कि वे बल्क एफडी पर कितना ब्याज दे रहे हैं। सभी बैंकों को सुबह 10:00 बजे तक रेट्स लाइव करने होंगे। अगर किसी रेट में बदलाव करना है, तो उसके लिए सिर्फ 10:10 बजे तक (10 मिनट का विंडो) का ही समय मिलेगा। बैंक ने जो ब्याज दर वेबसाइट पर पहले से लिख दी है, ग्राहक को वही ब्याज देना अनिवार्य होगा।
26
एक ही बैंक की अलग-अलग शाखाओं का झंझट खत्म
अक्सर देखने को मिलता था कि एक ही बैंक की एक ब्रांच में बड़ी एफडी पर कुछ और रेट मिल रहा होता था, जबकि दूसरी ब्रांच या ऑनलाइन चैनल पर अलग रेट दिया जाता था। 1 अक्टूबर से ये पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अब अगर आप एक ही दिन बैंक में पैसे जमा कर रहे हैं, तो चाहे आप शहर की किसी भी शाखा में जाएं या ऑनलाइन माध्यम चुनें, आपको एक समान ब्याज दर ही मिलेगी। इससे ग्राहकों के लिए अलग-अलग बैंकों के रेट्स की तुलना करना काफी आसान हो जाएगा।
36
क्या सभी बड़ी एफडी पर एक जैसा ही ब्याज मिलेगा?
सभी बल्क डिपॉजिट्स पर हमेशा एक जैसा ब्याज नहीं होगा। बैंकों को अपनी नकदी की जरूरत (Liquidity Coverage Ratio यानी LCR) के हिसाब से अलग-अलग अवधि या खास शर्तों वाली एफडी पर अलग रेट तय करने की छूट रहेगी। हालांकि, अंतर सिर्फ इतना होगा कि बैंक जो भी रेट तय करेंगे, उसे छुपाकर नहीं रख सकेंगे बल्कि वेबसाइट पर पहले से सबके सामने दिखाना होगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का ये आदेश मुख्य रूप से बल्क एफडी (Bulk FD) यानी बड़ी रकम जमा करने वालों पर लागू होगा। बैंकिंग नियमों के मुताबिक, जब कोई व्यक्ति या संस्था किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में 3 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की रकम एफडी में लगाती है, तो उसे बल्क डिपॉजिट माना जाता है। अगर आप भी इतनी बड़ी रकम बैंक में जमा करने की तैयारी में हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा सतर्क और अवेयर रहना होगा।
56
आम ग्राहकों की छोटी एफडी का क्या होगा?
अगर आप 50 हजार, 1 लाख, 5 लाख या 25 लाख रुपये जैसी आम रकम की रेगुलर एफडी करवाते हैं, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपके लिए रोज सुबह 10 बजे बैंक की वेबसाइट चेक करने की कोई बाध्यता नहीं है। ये नियम रिटेल यानी छोटे जमाकर्ताओं पर लागू नहीं होता। हालांकि, बैंकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता आने का फायदा परोक्ष रूप से पूरे सिस्टम और आम निवेशकों को भी मिलेगा।
66
बड़ी एफडी कराने वाले जरूर करें ये काम
अगर आप 3 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की एफडी कराने जा रहे हैं, तो नुकसान से बचने के लिए इन दो बातों का खास ध्यान रखें।
जिस दिन आप एफडी बुक कर रहे हैं, उस दिन सुबह बैंक की वेबसाइट पर दिखाए गए ब्याज दर का स्क्रीनशॉट या रिकॉर्ड अपने पास सेव रख लें।
जब बैंक से एफडी की रसीद या सर्टिफिकेट मिले, तो तुरंत चेक करें कि उसमें वही ब्याज दर दर्ज है या नहीं, जो सुबह वेबसाइट पर दिखाई गई थी।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और वित्तीय जागरूकता के उद्देश्य से है। किसी भी बैंक, एफडी स्कीम या वित्तीय उत्पाद में निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ब्याज दरों, नियमों और शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें। वित्तीय लेन-देन या निवेश से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।